धोनी के घुटने की हुई सर्जरी, IPL 2023 में एक मैच के दौरान लगी थी चोट

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2023 में घुटने की चोट के कारण काफी परेशान दिखाई दिए थे। हालांकि, धोनी ने कोई मुकाबला मिस नहीं किया। CSK के 5वीं बार चैंपियन बनने के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करा ली है। उनके घुटने की सर्जरी गुरुवार सुबह (1 जून) मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में की गई। वह 31 मई को जांच के लिए मुंबई आए थे। 

धोनी की सूर्जरी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने की। इन्ही डॉ पारदीवाला ने चोटिल ऋषभ पंत के घुटने का भी ऑपरेशन किया था। बता दें कि, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को 16वें सीजन के पहले मुकाबले में बाएं पैर के घुटने में चोट लगी थी। वह गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में एक गेंद को रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए थे। धोनी ने दीपक चाहर द्वारा डाले गए 19 ओवर में गेंद को डाइव लगाकर पकड़ने की  कोशिश की थी और उसके बाद वह काफी तकलीफ में नज़र आए। गुजरात के खिलाफ फाइनल के बाद धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बैटिंग के लिए उतरने से पहले घुटने पर पट्टी बांधी थी।

बता दें कि, धोनी फाइनल में जीरो पर आउट हो गए थे। 41 वर्षीय धोनी ने इससे पहले पूरे सीजन में दौड़कर रन लेने की जगह बड़े शॉट खेलने को तरजीह दी। वह निचलेक्रम में बैटिंग के लिए आए। उन्होंने IPL 2023 में 16 मैचों में 26.00 के औसत और 182.46 के स्ट्राइक रेट से 104 रन स्कोर किए। इस दौरान वह 8 बार नाबाद रहे। IPL 2023 में धोनी ने 10 छक्के और 7 चौके लगाए। धोनी ब्रिगेड ने अहमदाबाद में बारिश से प्रभावित फाइनल मैच पांच विकेट से जीता और इतिहास रच दिया। इसके साथ ही चेन्नई ने सर्वाधिक IPL ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस (MI) की बराबरी कर ली है।

शुभमन गिल का विकेट होते ही सारा ने लिए जमकर मजे, कही ये बात

'भाजपा कार्यकर्ता ने दिलाई CSK को जीत...', ख़बरों में छाया इस नेता का बयान

क्रिकेट जगत के इन खिलाड़ियों ने 'हाई एंड माइटी' लिस्ट में बनाया स्थान

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -