धोनी के सन्यास पर आखिर क्या कहा रवि शास्त्री ने...
धोनी के सन्यास पर आखिर क्या कहा रवि शास्त्री ने...
Share:

नई दिल्ली: भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने आज अपने बयान में कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम में सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अभी सन्यास नही लेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धोनी के संन्यास वाली बातो पर रवि शास्त्री ने आगे कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उस वक्त संन्यास ले लेंगे जब उन्हें लगेगा की अब उसके पास खेल को देने के लिए कुछ नहीं है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धौनी का बचाव भी किया।

रवि शास्त्री ने चर्चा में भरोसा दिलाया है कि महेंद्र सिंह धौनी सही समय आने पर संन्यास ले लेंगे। आपको बता दे कि अपने एक बयान में टीम इंडिया के कप्तान व हरफनमौला बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आने वाले निकट भविष्य में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चा पर बेबाकी से बयान दिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मताबिक भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट कर दिया है की वे आने वाले निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। आपको बता दे कि टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने अभी कुछ समय पूर्व ही ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेली गई सीरीज के दौरान अपने एक बयान में कहा था कि में अपने टेस्ट करियर पर से सन्यास लेने कि घोषणा की थी. 


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -