इस स्वंतत्रता दिवस पर लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं धोनी
इस स्वंतत्रता दिवस पर लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं धोनी
Share:

लेहः भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस 15 अगस्त को लद्दाख की राजधानी लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं। बते दें कि धोनी इन दिनों कश्मीर घाटी में भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी के जवानों के साथ तैनात हैं। धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक से नवाजा गया है। क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने का लिया हुआ है। 30 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक धोनी अपनी बटालियन के साथ लेह में ड्यूटी करेंगे।

इस मामले पर सेना के एक अधिकारी ने बात करते हुए बताया कि, भारतीय सेना के ब्रैंड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी हैं। अपनी यूनिट के मेंबरों को प्रेरित करने में धोनी इस वक्त लगे हुए हैं और बराबर उन्हें सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेलते हुए देखा गया है। कोर के साथ धोनी प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। वह 15 अगस्त तक घाटी में तैनात रहेंगे। इस दौरान ऑफिसर ने यह नहीं कहा कि 15 अगस्त को धोनी कहां पर तिरंगा फहराएंगे। 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा कमांडाे यूनिट में धोनी इस वक्त तैनात हैं।

धोनी को लेकर यह खबरें आ रहीं थीं कि घाटी के अवंतीपोरा में उन्हें तैनात किया गया है। धोनी पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह भी सूचना आई थीं कि वह अपनी ड्यूटी के दौरान 19 किलो का भार लेकर पेट्रोलिंग करेंगे। इस भार में धोनी की वर्दी, एके 47 और सामान का भी भार है। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ जाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने बोर्ड को पहले ही मना कर दिया था। धोनी ने सेनाध्यक्ष विपिन रावत से सैन्य प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए उनसे अनुमति ली थी। इससे पहले भी 1923 में भारतीय टीम के पहले कप्तान कर्नल सीके नायुडू को इंदौर के होल्कर राज ने कर्नल का पद उन्हें दिया था।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 59 रन से दी मात, कोहली ने जड़ा शतक

आईसीसी ने फ्रंट फुट नो बॉल के पर लिया यह निर्णय

इस दिग्गज पूर्व पाक खिलाड़ी को मिल सकती है टीम के कोच की कमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -