घुटने की सर्जरी से पहले 'श्रीमद्भागवत गीता' पढ़ते दिखे धोनी, सफल रहा ऑपरेशन
घुटने की सर्जरी से पहले 'श्रीमद्भागवत गीता' पढ़ते दिखे धोनी, सफल रहा ऑपरेशन
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों का ऑपरेशन सफल रहा है। गुरुवार (01 जून) को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई। लेकिन, सर्जरी से पहले की उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमे धोनी को कार में भगवत गीता पढ़ते नज़र आ रहे हैं। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी बुधवार (31 मई) को अस्पताल पहुँच गए थे। बताया जा रहा है कि 1-2 दिन में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

 

IPL 2023 के अपने पहले मैच में ही चोटिल हो जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के लिए पूरा सीजन कष्टदायक रहा। कई मुकाबलों में उन्हें विकेट के पीछे लंगड़ाते हुए भी देखा गया। यहाँ तक की फाइनल मैच में भी धोनी घुटनों पर पट्टी बाँधे दिखाई दिए थे। खिताबी मुकाबला जीतने के फौरन बाद धोनी ने अपने घुटनों की सर्जरी का फैसला लिया था। वे बुधवार (31 मई) शाम को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हुए थे। धोनी की पत्नी साक्षी भी उनके साथ ही थीं। मीडिया रिपोर्टों में कुछ तस्वीरें आईं हैं, जिसमे धोनी घुटने के ऑपरेशन से पहले भगवत गीता पढ़ रहे थे। तस्वीर में कार में बैठे धोनी हाथ में भगवत गीता लिए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह तस्वीर सर्जरी से पहले की है। 

 

बता दें कि, कैप्टन कूल के घुटने की सर्जरी मुंबई के मशहूर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दिनशॉ पार्दीवाला ने की है। डॉ पार्दीवाला ने ही क्रिकेटर ऋषभ पंत का भी ऑपरेशन किया था। पार्दीवाला BCCI मेडिकल पैनल का भी हिस्सा हैं। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने बताया है कि ऑपरेशन के बाद उनकी धोनी से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि धोनी के घुटनों का ऑपरेशन सफल रहा है और उनकी हालत में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। टाटा IPL 2023 का फाइनल मैच जीतने के बाद धोनी ने अपने प्रशंसकों के लिए IPL का एक सीजन और खेलने की उम्मीद जाहिर की थी। अब उनके पास फिट होने के लिए पर्याप्त वक़्त होगा।

ऋषभ पंत को लेकर आई गुड न्यूज़, शिखर धवन ने फोटो शेयर कर लिखी यह बात

धोनी के घुटने की हुई सर्जरी, IPL 2023 में एक मैच के दौरान लगी थी चोट

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, बाहर हुए स्टार स्पिनर रशीद खान !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -