सलमान को सांप काटने की खबर सुनकर उड़े धर्मेंद्र के होश, तुरंत किया फोन
सलमान को सांप काटने की खबर सुनकर उड़े धर्मेंद्र के होश, तुरंत किया फोन
Share:

सलमान खान (Salman Khan) ने बीते कल अपना जन्मदिन मनाया। हालाँकि उनके जन्मदिन के एक दिन पहले पनवेल के फॉर्महाउस पर सांप ने काट लिया था। देखते ही देखते इस घटना की जानकारी सभी जगह फ़ैल गई और इस जानकारी के मिलते ही सलमान के फैंस के साथ-साथ उनके इंडस्ट्री में करीबी लोग भी बहुत परेशान हो गए थे। बीते दिनों इंडस्ट्री में चारो तरफ सलमान के ठीक होने की दुआएं मांगी जाने लगीं। इसी लिस्ट में शामिल रहे सलमान के बेहद करीबी धर्मेंद्र (Dharmedra)।

जी हाँ, हाल ही में उन्होंने बताया कि वो सलमान खान को सांप की खबर सुनकर वो परेशान हो गए थे। जब तक सलमान से बात नहीं हुई वो बेचैन थे। जी दरअसल धर्मेंद्र सलमान खान को अपने बेटे जैसा मानते हैं और यह बात कई बार धर्मेंद्र कह चुके है। आप सभी जानते ही होंगे सलमान भी धर्मेंद्र का बहुत सम्मान करते हैं। ऐसे में हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट का रिप्लाई देते हुए बताया कि उस घटना के बाद उनकी क्या स्थिति थी। आप देख सकते हैं एक यूजर के रिप्लाई में धर्मेंद्र ने लिखा 'मलिक, सलमान मेरे बेटे जैसा है। उसके पास भी मेरे लिए प्यार और सम्मान है। मैं हमेशा उसके बर्थडे पर उसके लिए प्रार्थना करता हूं। सांप काटने की घटना की खबर सुनकर मैं बहुत परेशान हो गया था और उन्हें मैंने कॉल किया। वह फिट और अच्छे हैं।'

आप सभी को बता दें कि सलमान के जन्मदिन के एक दिन पहले वो अपने पनवेल फॉर्महाउस पर थे तब उन्हें एक सांप ने काट लिया था। यहाँ उन्होंने एक मशहूर वेबसाइट से बात करते हुए बताया था कि, 'एक सांप उनके रूम ने घुस गया था जिसे देख कर बच्चे डर गए थे। मैं उसे डंडे की सहायता से बाहर निकाल रहा था लेकिन वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। मैंने उसे खुद से दूर किया। उस सांप ने मुझे सिर्फ एक के बार नहीं बल्कि तीन बार काटा।' वैसे इस घटना के बाद सलमान खान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और वह फिट हो गए।

Video: B'day Boy सलमान का डांस वायरल, जेनेलिया संग मचाया धमाल

सगे भाइयों से भी बढ़कर थी आमिर और सलमान की दोस्ती, फिर ऐसा क्या हुआ जो आई दरार

शिल्पा शेट्टी का बड़ा बयान, कहा- "यदि फिर मिली जिंदगी तो जरूर करुँगी गलतियां...."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -