इस कारण 18 साल बाद हुआ धनुष-ऐश्वर्या का तलाक
इस कारण 18 साल बाद हुआ धनुष-ऐश्वर्या का तलाक
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर कपल धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत ने 18 वर्ष पश्चात् अलग होने का निर्णय ले लिया है। दोनों ने एक संयुक्त बयान में इनकी खबर दी। हालांकि, प्रशंसकों के लिए यह खबर बहुत शॉकिंग रही, मगर दोनों के नजदीकियों के लिए यह कोई सरप्राइजिंग बात नहीं थी। आखिर दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला क्यों लिया? इसके पीछे की खबर सूत्रों के अनुसार धनुष के नजदीकी दोस्त ने दी। दोस्त का कहना है कि धनुष एक वर्काहॉलिक किस्म के शख्स हैं। जो भी उन्हें जानता है, वह बोल सकता है कि धनुष किसी भी चीज से पहले अपने काम को महत्वत्ता देना पसंद करते हैं। 

आगे उन्होंने कहा, "कई बार ऐसा हुआ है जब धनुष वर्क कमिटमेंट्स के लिए एक शहर से दूसरे शहर सफर करते हैं। आउटडोर फिल्म शूटिंग्स की वजह से परिवार से दूर रहते हैं। काम के दबाव का खामियाजा परिवार को भुगतना पड़ता है। पहले भी कभी धनुष तथा ऐश्वर्या के बीच किसी भी बात को लेकर बहस होती थी तो धनुष एक नई मूवी साइन कर लेते थे, जिससे वह स्वयं को बिजी रख सकें तथा इन चीजों के बारे में अधिक न सोचें। धनुष बहुत प्राइवेट शख्स हैं। करीबी फ्रेंड्स से भी वह अधिक कुछ डिस्कस करना पसंद नहीं करते। आप नहीं बता सकते कि आखिर धनुष के दिमाग में क्या चल रहा है। जब भी धनुष तथा ऐश्वर्या के बीच समस्या होती थी तो नई मूवी साइन करना ही धनुष के लिए बेहतर रास्ता होता था। एक फेल हुए रिश्ते से निकलने के लिए धनुष काम करने का मार्ग चुनते थे।"

इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा, "इससे फैमिली पर भी बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। बीते छह महीने कपल के लिए बहुत परेशानियों भरे निकले। धनुष ने ओटीटी स्पेस के साथ प्रोडक्शन तथा नए प्रोजेक्ट्स की योजना में स्वयं को बिजी रखा। इसकी वजह से धनुष और ऐश्वर्या के दिमाग में अलग होने की बात बहुत पहले से चल रही थी।"

सिक्किम में कोविड बढ़ने के कारण गणतंत्र दिवस का समारोह भव्य नहीं होगा

अगर हो गया है हाइड्रोसील तो रोकथाम के लिए करें यह उपाय

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जरूर पढ़े स्वामी विवेकानंद के ये अनमोल विचार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -