धनुष ने अपने फैंस को कहा थैंक यू
धनुष ने अपने फैंस को कहा थैंक यू
Share:

‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ गाने से फेमस हुए धनुष के अब ट्विटर पर 20 लाख फॉलोवर हो गए है। इतने फॉलोवर होने पर धनुष ने अपने फैंस को थैंक यू बोला है। धनुष ने कहा है कि उनके फैंस की उनको लेकर जो भी अपेक्षा और इच्छा है वे जरूर पूरा करेंगे। धनुष ने अपने फैंस को कहा है कि वे और अच्छे अभिनय के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।

धनुष के 20 लाख फॉलोअर होने पर धनुष ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइड पर अपनी खुशी जाहीर की है। धनुष ने दक्षिण सुपरस्टार रजनीकान्त की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है। ऐश्वर्या धनुष से उम्र मे दो साल बड़ी है। धनुष ने अब तक 25 फिल्मे की है। धनुष ने कौशल जगत और मनोरंजन जगत मे अपनी अलग जगह बनाई है। हिन्दी फिल्मों मे धनुष की पहली फिल्म ‘रांझणा’ थी। जो 2013 मे आई थी। इस फिल्म मे धनुष के साथ सोनम कपूर ने काम किया था। धनुष ने अपनी पहली हिन्दी फिल्म से ही लोगो के दिलो मे जगह बना ली थी।

धनुष को आखरी बार तमिल फिल्म ‘मारी’ मे देखा गया था। ‘मारी’ फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया था। धनुष ‘रांझणा’ फिल्म के निर्देशक आनंद एल.राय के साथ एक बार फिर फिल्म करने जा रहे है। धनुष की फिल्म ‘शमिताभ’ भी आ चुकी है पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखाया। इस फिल्म मे धनुष के साथ अक्षरा हसन और अमिताभ बच्चन ने साथ काम किया था।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -