रीढ़ की हड्डी मज़बूत बनाता है धनुरासन
रीढ़ की हड्डी मज़बूत बनाता है धनुरासन
Share:

योग में बहुत से आसन है जिनके फायदे भी अलग अलग है. हम कोशिश करते हैं कि आपको इन आसनों के बारे में पूरी जानकारी दे सकें। धनुरासन के नाम से ही काफी कुछ बयां हो जाता है. इस आसन में अपने शरीर को धनुष की तरह लाना होता है। यह आसन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. इस आसन को करने से हमारी रीड़ की हड्डी मज़बूत और लचीली बनती है और बैकपेन से निजात मिलता है, इस आसन से छाती, जांघें और कंधे मज़बूत बनते हैं। शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत बनता है। एसिडिटी, गैस, खट्टी डकार और सामान्य पेट दर्द दूर होते हैं। शरीर फुर्तीला बनता है और शरीर में जमा फैट दूर होकर मोटापा कम होता है।

महिलाओं के लिए भी पेरोईड्स से सम्बंधित समस्यों के निवारण में यह आसन काफी लाभदयक है. प्रेग्नेंट महिलाएं, हाई बीपी,पेट में अलसर,गंभीर कमर दर्द वाले इस आसन को न करे. आइये देखते है की धनुरासन का सही तरीका क्या है. धनुरासन शुरू करने के लिए, सब से पहले चटाई पर पेट के बल लेट जाइए। फिर अपनी ठोड़ी ज़मीन पर लगा दीजिये। अपनें दोनों हाथों को पैरों की दिशा में लंबा कर के कमर के पास ज़मीन पर रखें। अब अपनें दोनों घुटनो को मौड़ कर दोनों पैर ऊपर उठाएँ। जब आप के पैरों की दोनों एड़िया दोनों कूल्हों तक आ जाएं तब अपनें दोनों हाथों से अपनें दोनों पैरों के टखनें पकड़ लें। अब धीरे धीरे शरीर के अंदर गहरी सांस भरते हुए अपनें दोनों पैरों को पीछे की ओर खींचे। और उसी के साथ साथ अपनें दोनों जांघों को और कूल्हों को ज़मीन से ऊपर उठाने का प्रयत्न करें।

जब आप दोनों जांघों को और कूल्हों को ज़मीन से ऊपर उठा रहें हो, उसी के साथ साथ अपनी छातीऔर गरदन को भी ज़मीन से ऊपर उठाते रहें। छाती पूरी तरह से ऊपर उठ जाए तब अपनी ऊपर उठी हुई गर्दन को पीछे की और हो सके उतना ले जाने का प्रयत्न करें। यथा संभव इस मुद्रा में कुछ समय टिके रहने का प्रयास करें उसके बाद धीरे धीरे कूल्हों और जांघों को ज़मीन की ओर ले आयेंऔर साथ साथ अपने शरीर के आगे के भागको भी ज़मीन पर ले आयें। अब दोनों हाथों के द्वारा पकड़ी हुई एड़ियों को छोड़े और आसन शुरू करते वक्त हाथ जिस पोजीशन में थे, वैसे ही उन्हे ज़मीन पर रख दें। अब दोनों मुड़े हुए घुटने सीधे कर लें और दोनों पैरों को पहले की तरह ज़मीन पर रख दें।

इन तरीको से बनाये अपने जीवन को स्वस्थ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -