रोज करें धनुरासन, पीरियड के दर्द से लेकर डायबिटीज तक में है फायदेमंद
रोज करें धनुरासन, पीरियड के दर्द से लेकर डायबिटीज तक में है फायदेमंद
Share:

आज पूरी दुनिया योग और उसके फायदो से पूरी तरह परिचित है। हालाँकि आज भी बीमारियां और शारीरिक परेशानियां जैसे मोटापा आदि बढ़ता जा रहा है। लोग आज भी कई बीमारियों से घिरे हुए हैं। ऐसे में लोगों को बीमारियों से बचने के लिए योग और एक्सरसाइज को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। वैसे शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करना सबसे अहम है और इसके लिए हठ योग में कई योग आसान शामिल हैं। इसी लिस्ट में एक है धनुरासन। इसे बो पोज के नाम से भी जानते हैं और इसको करने से कई लाभ होते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

धनुरासन के फायदे-
- धनुरासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

– धनुरासन करने से किडनी स्वस्थ रहती है।

- धनुरासन से बॉडी के सभी हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

- धनुरासन पाचन क्रिया में सुधार करता है, जिससे भूख खुलकर लगती है।
- धनुरासन करने से कैलोरीज बर्न होती हैं और मोटापा कम होता है।

- धनुरासन अस्थमा और डायबिटीज जैसी बीमारियों में फायदेमंद है।

- धनुरासन करने से पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिससे पीठ का दर्द ठीक हो सकता है।

– धनुरासन करने से पीरियड के दर्द में आराम मिलता है।

- धनुरासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाता है।


धनुरासन कैसे करें- धनुरासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर अपने पेट के बल लेट जाएं और पैरों को अपने हिप्स के पास ले आएं। उसके बाद सांस अंदर ले जाते हुए अपने पैरों के टखनों को हाथों से पकड़ लें। अब गर्दन को सीधा करें और सामने की तरफ देखें, सांस लें। इसके बाद शरीर को धनुष की पोजीशन में लाकर लंबी गहरी सांस लें, इस पोजीशन में तब तक रहें जब तक कोई परेशानी महसूस ना हो। अब करीब 30 सेकंड बाद सांस को धीरे से छोड़ते हुए जमीन पर लेट जाएं।

बढ़ाना चाहते हैं वजन तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

बारिश में भूल से भी ना खाएं मछली वरना हो जाएगी ये समस्या

विश्व स्वास्थ ने मंकीपॉक्स को वैश्विक आपातकाल घोषित किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -