आखिर क्यों धनतेरस पर खरीदते हैं झाड़ू?
आखिर क्यों धनतेरस पर खरीदते हैं झाड़ू?
Share:

आप सभी जानते ही हैं कि दिवाली के पहले धनतेरस या धन त्रयोदशी पर खरीदारी की परंपरा सदियों से चली आ रही है. ऐसे में मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गयी वस्तु का नाश नहीं होता और इसमें तेरह गुना वृद्धि हो जाती है. ऐसे में धनतेरस पर सोना, चांदी, भूमि, वाहन और घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों को लोग खरीदते हैं और उन वस्तुओं के साथ झाड़ू खरीदने की भी अनोखी परंपरा है. अब क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर झाड़ू क्यों जरूर खरीदते हैं..?

अगर नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं. जी दरअसल कहा जाता है  झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है और झाड़ू को सुख की वृद्धि करने वाला और दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाला बताया गया है. ऐसे में यह भी कहते हैं कि झाड़ू को घर में दरिद्रता को हटाने का कारक माना जाता है और इसके इस्तेमाल से मनुष्य की दरिद्रता दूर होती है. ऐसे में घर में झाड़ू से झाड़ लगाने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है.

आइए जानते हैं झाड़ू से जुडी कुछ मान्यता.
झाड़ू के चलते हुई द्रौपदी की शादी - कहा जाता है झाड़ू की चर्चा महाभारत में भी मिलती है क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने झाड़ (झाड़ू) से अर्जुन-द्रौपदी की शादी होने, दुर्बलता से शक्ति प्राप्त करने और धनाढ्य होने की कहानी बतायी है. इसी के साथ महाभारत के नायक अर्जुन और द्रौपदी की शादी होने में झाड़ू की अहम भूमिका रही थी. वहीं दंत कथाओं के अनुसार द्रौपदी की शादी अर्जुन से नहीं हो पा रही थी उस समय एक टोटका किया गया और घर में झाड़ू से झाड़ लगायी गयी और उसके बाद द्रौपदी और अर्जुन की शादी हो गयी.

आज केवल 5 घंटे 33 मिनट का ही है खरीददारी का शुभ मुहूर्त

आखिर क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्यौहार?

धनतेरस पर जरूर जलाएं यमदीप, मिलेगी रोग और शोक से मुक्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -