बाजार हुए गुलजार, धनतेरस की आई बहार
बाजार हुए गुलजार, धनतेरस की आई बहार
Share:

नईदिल्‍ली। दीपावली के पर्व की यूं तो गौवत्स द्वादशी से ही शुरूआत हो गई थी लेकिन, धनतेरस के पर्व से लोग दीपपर्व की खरीदी करने उमड़ रहे हैं। आज बाजार गुलजार हैं। सुबह से ही लोग पूजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। हालांकि आमतौर पर बाजार प्रातः करीब 11 बजे से खुलते हैं लेकिन, आज तो बाजार सुबह करीब 9.30 बजे से ही खुल गए हैं। ग्राहकों द्वारा एक दिन पहले धनतेरस के लिए अपने सामान की बुकिंग करवा दी गई थी। अब प्रतिष्ठान संचालक इन सामानों की पैकिंग की तैयारियों में लगे हैं।

दूसरी ओर चिकित्सकों द्वारा भगवान धन्वन्तरि का पूजन किया जा रहा है। सभी कामना कर रहे हैं कि, यह दिन सभी के लिए शुभप्रसंग लेकर आए। बड़े पैमाने पर लोग धन की खरीदी करने उमड़ रहे हैं। ज्योतिषविदों और पंडितों द्वारा खरीदी के शुभ मुहूर्तों का वर्णन किया गया है। धनतेरस के दिन शाम 7.30 से 9.00 के बीच में खरीदारी करने का शुभ समय है। पूजा का शुभ समय यही बताया गया है, इसलिए इसी समय में पूजा उपासना भी करें। खरीदी हेतु दोपहर 3.00 से शाम 4.30 के बीच पूजन और खरीदारी का शुभ मुहूर्त नहीं है।

लोगों से कहा गया है कि, वे दोपहर करीब 3 बजे से 4.30 बजे तक खरीदी न करें। कुछ लोग सुबह तो कुछ लोग शाम को बाजार में खरीदी करने उमड़ेंगे। भगवान धन्वन्तरि के पूजन के लिए प्रमुखतौर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक पूजन की तैयारियां करेंगे। भगवान धन्वन्तरि के चित्र पर पुष्प चढ़ाए जाऐंगे और उनका कुमकुम, अक्षत व चंदन आदि से पूजन होगा।

धन्वंतरि का उल्लेख सुश्रुत संहिता में है। सुश्रुत उनके शिष्य माने जाते हैं। भगवान धन्वन्तरि काशी के राजा महाराज धन्व के पुत्र थे। उन्होंने अमृत का वर्णन किया था और बताया था कि, यह स्वर्ण कलश में प्रयोग किया जाता है।

उन्होंने 200 प्रकार की मृत्यु का उल्लेख किया था। जिसमें एक ही प्रकार की मृत्यु को काल मृत्यु बताया था शेष को अकाल मृत्यु बताया था और कहा था कि चिकित्सा विज्ञान में अकाल मृत्यु को रोकने के प्रयास और इसके निदान किए जा सकते हैं।

क्यों खेला जाता है दिवाली पर जुआ, और समाज पर इसका क्या दुष्प्रभाव पड़ता है

धनतेरस पर न खरीदें ये सामान, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

धनतेरस 2017 पूजा विधि शुभ मुहूर्त और ख़रीदारी के शुभ मुहूर्त

पुष्यनक्षत्र पर हुई जमकर खरीदारी, अब बारी धनतेरस की

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -