22 अक्टूबर को है धनतेरस, दीपदान करने से नहीं होगी अकाल मौत
22 अक्टूबर को है धनतेरस, दीपदान करने से नहीं होगी अकाल मौत
Share:

धनतेरस का पर्व कल यानी 22 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। जी दरअसल हर साल धनतेरस कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है और इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि इस दिन यमराज की पूजा भी की जाती है। इसके अलावा ऐसी मान्यता है कि इस दिन यम देवता की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन यम देवता के लिए दीपदान करने का खास महत्व होता है।

दिवाली पार्टी में शहनाज का लुक देख दीवाने हुए फैंस, वीडियो हो रहा वायरल

यमदेवता के लिए दीपदान- कहा जाता है धनतेरस के दिन यमराज के लिए जिस घर में दीपदान किया जाता है। वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है। आपको बता दें कि धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 और 13 ही दीप घर के अंदर जलाने चाहिए। इस दिन मुख्य दीपक रात को सोते समय जलाया जाता है। इसके अलावा इस दीपक को जलाने के लिए पुराने दीपक का उपयोग किया जाता है। यह दीपक घर के बाहर दक्षिण की तरफ मुख करके जलाना चाहिए। जी दरअसल, दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि घर में दीया घूमाने से इस दिन सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।   


धनतेरस शुभ मुहूर्त- धनत्रयोदशी या धनतेरस के दौरान लक्ष्मी पूजा को प्रदोष काल के दौरान किया जाना चाहिए जो कि सूर्यास्त के बाद प्रारम्भ होता है। धनतेरस की पूजा रविवार, अक्टूबर 23, 2022 को होगी। धनतेरस का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि 21 मिनट तक रहेगी। प्रदोष काल का समय शाम 5 बजकर 44 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल का समय शाम 6 बजकर 58 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सेलेब्स ने मचाई धूम

दिवाली पर मंडराया बारिश का ख़तरा ! जानिए क्या बोला मौसम विभाग

दिवाली पार्टी में दिखा इंडस्ट्री के नए कपल का जलवा, वीडियो हो रहा वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -