धनतेरस पर बन रहे 2 शुभ योग, खरीदारी करने से मिलेगा 3 गुना लाभ
धनतेरस पर बन रहे 2 शुभ योग, खरीदारी करने से मिलेगा 3 गुना लाभ
Share:

हर साल धनतेरस का पर्व मनाया जाता है जो दिवाली से पहले आता है। इस साल यह त्यौहार मंगलवार, 2 नवंबर का मनाया जाने वाला है। ज्योतिषों का कहना है इस साल धनतेरस पर बन रहे दो शुभ योग त्यौहार की प्रमुखता को बढ़ा रहे हैं। जी दरअसल इस बार धनतेरस के दिन बेहद शुभ समझा जाने वाला त्रिपुष्कर योग बन रहा है। कहा जा रहा है इस योग में खरीदारी करने वालों का निश्चित तौर पर भाग्योदय होगा। मिली जानकारी के तहत यह शुभ योग मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से बनता है, हालांकि द्वादशी तिथि 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर को सुबह 11।30 बजे तक ही रहेगी।

इस वजह से त्रिपुष्कर योग का लाभ मंगलवार, 2 नवंबर को सूर्योदय से लेकर सुबह साढ़े 11 बजे तक ही उठाया जा सकता है। ज्योतिषों के अनुसार धनतेरस पर दूसरा शुभ योग लाभ अमृत योग है। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कि बाजार से नई चीजों की खरीदारी के लिए लाभ अमृत योग को उत्तम माना जाता है। कहा जा रहा है धनतेरस पर सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक लाभ अमृत रहेगा। वहीं त्रिपुष्कर योग और लाभ अमृत योग की अवधि को जोड़ लें तो धनतेरस पर सूर्योदय से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक खरीदारी करना शुभ रहेगा।

इसी के साथ मंगलवार, 2 नवंबर को भौम प्रदोष व्रत व्रत भी पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भौम प्रदोष व्रत और धनतेरस के संयोग में कुछ चीजों की खरीदारी के ज्यादा सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। कहा जाता है इस दिन दुकान, जमीन या मकान के क्षेत्र में निवेश करने से बड़ा लाभ मिलता है।

Video: दिवाली पर 'ज्ञान' देना कोहली को पड़ा महंगा, ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा #SunoKohli

महाराष्ट्र की जनता को जल्द मिल सकता है दिवाली गिफ्ट

दिवाली और छठ को लेकर बिहार सरकार का नया फरमान जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -