धनबाद- टाइगर फोर्स और जनता मजदूर संघ के बीच चली गोलियां
धनबाद- टाइगर फोर्स और जनता मजदूर संघ के बीच चली गोलियां
Share:

धनबाद- आवास निर्माण को रोकने के लिए टाइगर फोर्स के साथ आए भटडीह के ग्रामीणों और जनता मजदूर संघ के लोगो के बीच जमकर मुठभेड़ हो गयी. मंगलवार सुबह 11 बजे घटना सथल पर करीब 150 लोग जमा हो गए. दोनों समूहों ने एक दूसरे पर गोलियों से हमला कर दिया जिसमे करीब दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य लोग सामान्य रूप से घायल हो गए.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह टाइगर फोर्स के नेतृत्व में भटडीह के ग्रामीण, निर्मित हो रहे आवास को रोकने के लिए गए थे, मौके पर इनका जनता मजदूर संघ के समर्थकों से आमना-सामना हो गया. करीब 11 बजे के दौरान दोनों के बीच कई राउण्ड फायरिंग हुई जिसमे कई लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियाँ बरामद कर ली है. घटना स्थल पर सिंह मेंशन परिवार व जनता मजदूर संघ के बच्चा सिंह गुट के साथ कुंती सिंह गुट भी आये थे.

बता दे कि बच्चा सिंह गुट और साथ कुंती सिंह गुट के बीच रंजिश है, जिसमे परिवार के ही एक सदस्य ने नीरज सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी. बच्चा सिंह, कुंती सिंह का देवर है.

हिंसा में सर्वाधिक मौतें बंगाल में

सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए अपनाए यह तरीके

प्रद्युम्न हत्याकांड के आरोपी ने CBI पर लगाया सनसनीखेज आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -