बढ़ सकती हैं मंत्री धनंजय मुंडे की मुश्किलें, प्रेमिका लिखेगी प्रेमकथा पर किताब
बढ़ सकती हैं मंत्री धनंजय मुंडे की मुश्किलें, प्रेमिका लिखेगी प्रेमकथा पर किताब
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत उनकी पूर्व प्रेमिका जल्द ही अपनी प्रेम कहानी लिखने वाली हैं। हाल ही में करुणा ने इस बात को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, ''मेरे जीवन पर आधारित सत्य प्रेम जीवन गाथा, जल्द ही प्रकाशित होगी।''

आप देख सकते हैं उन्होंने इसके साथ एक फोटो भी शेयर की है। अब ऐसा माना जा रहा है कि इस किताब के कारण धनंजय मुंडे से जुड़ी राजनीति फिर गरमा सकती है। वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि कुछ समय पहले करुणा की बहन ने धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद धनंजय की मुश्किलें बढ़ गई थीं। उस दौरान धनंजय ने करुणा और अपने संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था। आप जानते ही होंगे धनंजय मुंडे दिवंगत बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं और वह महाराष्ट्र सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री हैं।

जब करुणा की छोटी बहन ने धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था तब विवादों से बचने के लिए धनंजय ने फेसबुक पोस्ट कर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा था की, ''मुझ पर लगाया गया दुष्कर्म का आरोप गलत है। लेकिन शिकायतकर्ता की बड़ी बहन करुणा शर्मा के साथ मेरा रिलेशन 2003 से है। यह बात मेरे परिवार, पत्नी और करीबियों को पता है। मेरे और करुणा के दो बच्चे भी हैं। एक लड़का और लड़की है।' इसी के साथ उन्होंने कहा था, 'दोनों बच्चे मेरे परिवार के साथ रहते हैं। मेरी पत्नी और बच्चे इन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। इन दोनों बच्चों के स्कूल एडमिशन में पिता के रूप में मेरा नाम लिखा है।'जैसे ही धनंजय ने यह खुलासा किया वैसे ही महाराष्ट्र में सियासी विवाद मच गया लेकिन अब यह पूरी तरह शांत हो गया है।

इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने किया भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, जानें किसे मिला मौका

आज है अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस, CM शिवराज ने दी बधाई

‘Cyclone Tauktae’ को लेकर IMD का अलर्ट, राहुल बोले- जरूरतमंदों की मदद करे कांग्रेस कार्यकर्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -