पहले नहीं हुई थी सर्जिकल स्ट्राईक
पहले नहीं हुई थी सर्जिकल स्ट्राईक
Share:

नई दिल्ली : भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक किए जाने के बाद देशभर में जमकर राजनीति हो रही है। कहीं सर्जिकल स्ट्राईक को लेकर सीना फूला लिया जा रहा है तो कहीं कहा जा रहा है कि ऐसी सर्जिकल स्ट्राईक्स तो हमने भी करवाई हैं। सर्जिकल स्ट्राईक के बाद कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि वर्ष 2013 - 2014 में कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राईक की थी।

मगर कांग्रेस ने यह बात हाईलाईट नहीं की थी। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर ट्विट कर इस बारे में लिखा था। मगर इस मामले में तत्कालीन डीजीएमओ ने कांग्रेस के दावे को गलत बताया है और कहा है कि उस समय कोई भी सर्जिकल स्ट्राईक नहीं हुई है।

तत्कालीन डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया ने कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2013 - 2014 में सर्जिकल स्ट्राईक नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि क्राॅस बाॅर्डर आॅपरेशन को सर्जिकल स्ट्राईक का नाम देना गलत है। उन्होंन कहा कि सीमा पर सेना एलओसी को नियंत्रित करती है। भारतीय सीमाओं की रक्षा करती है। यदि आतंकी भारत में दाखिल होने का प्रयास करते हैं तो उन्हें रोकती है और दुश्मन की सेना पर अपना वर्चस्व बनाकर रखती है। मगर क्राॅस बाॅर्डर आॅपरेशन सर्जिकल स्ट्राईक नहीं होते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -