माता टेकरी पर प्रारंभ हुआ रोप वे, समाप्त हुआ 14 वर्षों का इंतज़ार
माता टेकरी पर प्रारंभ हुआ रोप वे, समाप्त हुआ 14 वर्षों का इंतज़ार
Share:

देवास। मध्यप्रदेश के देवास के धार्मिक पर्यटन स्थल माता टेकरी पर अब श्रद्धालु रोप वे का आनन्द ले सकेंगे। माॅं तुलजा भवानी के दर्शन हेतु पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रविवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षों के इंतजार के बाद रोप वे प्रारंभ हो गया। विधायक गायत्रीराजे पवार और महापौर सुभाष शर्मा ने शुभारंभ किया।

मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं को 300 फुट ऊॅंची टेकरी तक पहुंचने में केवल 3 मिनट का समय लगेगा। रोप वे को लेकर अनिल सल्होत्रा ने कहा कि रोप वे की ट्राॅलियां अत्याधुनिक तकनीक से वे लैस हैं। मौसम बिगड़ने और आंधी चलने पर रोप वे अपने आप थम जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांगों को टिकट में 20 प्रतिशत छूट दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार माॅं चामुंडा रोप वे लोगों हेतु पहले दिन मुफ्त तौर पर उपलब्ध करवाया गया था। इस मामले में माॅं चामुंडा रोप वे योजना टीआर त्रेहन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड के अनिल सल्होत्रा ने कहा कि रोप वे की ट्राॅलियां अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। वर्ष 2010 में काम प्रारंभ हो सका था मगर बजट बढ़ने से काम धीमा हो गया। 10 अप्रैल 2017 को पहला ट्राॅयल लिया गया। बीओटी पैटर्न पर लगभग 1.5 करोड़ की लागत आंकी गई थी। उक्त लागत लगभग 4 करोड़ रूपए तक पहुंच गई थी।

किसानों की मौत के जिम्मेदार मुख्यमंत्री शिवराज - सिंधिया

ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराया ट्रक, हादसे में 7 की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -