रतलाम लोकसभा सीट पर BJP की करारी हार, 88 हजार वोटों से जीते भूरिया
रतलाम लोकसभा सीट पर BJP की करारी हार, 88 हजार वोटों से जीते भूरिया
Share:

इंदौर : मध्यप्रदेश में लोकसभा और विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुए, चुनावों के बाद आज मतगणना की गई। जिसमें देवास विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी काबिज हुई। यहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गायत्री राजे पंवार को विजयी घोषित किया गया। यही नहीं कांग्रेस ने रतलाम - झाबुआ संसदीय सीट पर जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने जीत हासिल की। दोनों जगह जीत से पहले ही प्रत्याशियों की बढ़त का अंतर काफी अधिक होने पर ही जमकर पटाखे फूटने लगे। भारतीय जनता पार्टी की उपचुनाव में एक संसदीय सीट का नुकसान उठाना पड़ा।

दरअसल रतलाम - झाबुआ संसदीय सीट पर दिलीपसिंह भूरिया काबिज थे लेकिन उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए । भाजपा ने उनकी पत्नी निर्मला भूरिया को कैंडिडेट बनाया गया। मगर इस सीट के लिए न तो मोदी का जादू चला न शिवराज का। सीट कांग्रेस के सशक्त नेता कांतिलाल भूरिया के खाते में चली गई।

भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए दोनों ही सीटों पर उपचुनाव बहुत अहम माना जा रहा था। जिसमें से देवास की एक सीट भाजपा की परंपरागत सीट थी और उस पर भाजपा को अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं थी। यहां कांग्रेस ने अपेक्षाकृत कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारा था। भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पंवार के सामने कांग्रेस के जयप्रकाश शास्त्री को 30 हजार 778 मतों से हरा दिया गया। 

दूसरी ओर रतलाम - झाबुआ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने भाजपा की प्रत्याशी निर्मला भूरिया को 88 हजार 877 वोट से जीत दर्ज की। कांतिलाल भूरिया झाबुआ बेल्ट में प्रभुत्व वाले नेता माने जाते हैं। इस बार फिर भूरिया सांसद चुने गए। आदिवासियों के बीच भूरिया की अच्छी पकड़ है। दरअसल रतलाम से तो निर्मला भूरिया आगे चल रही थीं लेकिन झाबुआ में कांतिलाल भूरिया बढ त बनाए हुए थे। अंतिम दौर की गणना में सीटी कांग्रेस के पाले में चली गई। कांतिलाल पहले भी यहां से चार बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। 

ऐसे में यह उनके लिए जाना पहचाना क्षेत्र था। उन्हें अनुभव का भी लाभ मिला। देवास विधानसभा में भाजपा को 89358, कांग्रेस को 58580, एसपी को 635, इम्पीरियल पार्टी को 760 मत मिले। नोटा का प्रयोग 1460 मतदाताओं ने किया। दूसरी ओर रतलाम - झाबुआ लोकसभा सीट कांग्रेस को 535781 मत मिले, भाजपा को 446904 मत मिले।

इस सीट के लिए नोटा का उपयोग 21229 लोगों ने किया। उल्लेखनीय है कि संसदीय क्षेत्र के कुछ गांवों में पहले लोगों द्वारा वोट डालने से इन्कार कर दिया गया था मगर बाद में प्रशासन द्वारा उन्हें वोट डालने के लिए राजी कर लिया गया। लोगों ने अपना वोट दिया। मगर नोटा का प्रयोग मतदाताओं की असंतुष्टि को जाहिर करता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -