आज है देवशयनी एकादशी, जरूर करें 10 शुभ काम
आज है देवशयनी एकादशी, जरूर करें 10 शुभ काम
Share:

आज यानी 1 जुलाई 2020 को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है. आप सभी को बता दें कि आज की एकदशी को देवशयनी एकादशी या हरिशयनी एकादशी कहा जाता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु शयन अवस्था में चले जाते हैं दूसरे शब्दों में इस दिन से देवप्रबोधिनी एकादशी तक भगवान विष्णु पाताल लोक में निवास करते हैं. आप सभी को अब आज हम बताने जा रहे हैं कि आज के दिन मुख्य क्या काम करना चाहिए.


1. आज नहाने के बाद भगवान विष्णु की सोने, चांदी, पीतल या तांबे की मूर्ति को पीतांबर से सजाकर सफेद वस्त्र से सजे तकिए तथा बिस्तर वाले एक छोटे से पलंग पर शयन कराएं. इसी के साथ ही कुछ खास मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इन महीनों में कुछ चीजों के त्याग का व्रत लें.

2. आज दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक कर ले.

3. आज भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगा ले.

4. आज अगर आपको धन चाहिए तो भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें.

5. आज शाम तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं और तुलसी के पौधे को प्रणाम कर ले लाभ होगा.

6. आज गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से लाभ होगा.

7. आज पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं.

8. आज मंदिर में जाकर अन्न (गेहूं, चावल आदि) दान कर सकते हैं.

9. आज मुख्य द्वार पर हल्दी का जल या गंगाजल छिड़के और 'ॐ नमो नारायणाय' या 'ॐ नमो भगवते वसुदेवाय नम:' का 108 बार या एक तुलसी की माला जप करें.

10. आज शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और 'ॐ नमो भगवते वसुदेवाय नम:' का जप करते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा कर ले लाभ होगा.

देवशयनी एकादशी पर करें राशि के अनुसार उपाय

36 शुभ योगों के साथ आ रहा है सावन का पवित्र महीना

यहाँ जानिए साल 2020 के सावन सोमवार व्रत की तिथियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -