पर्ल वी पुरी की रिहाई से भड़के आसाराम बापू के भक्त, बोले- एक्टर को बेल-संत को जेल...
पर्ल वी पुरी की रिहाई से भड़के आसाराम बापू के भक्त, बोले- एक्टर को बेल-संत को जेल...
Share:

टेलीविज़न जगत के लोकप्रिय अभिनेता पर्ल वी पुरी को मंगलवार को रिहाई मिल गई है। पर्ल पर नाबालिग से रेप के आरोप लगे हैं। पर्ल वी पुरी को वसई सेशन कोर्ट ने जमानत दी है। अभिनेता को लगभग 11 दिन तक जेल में रहने के पश्चात् जमानत मिली है। हाल ही में अभिनेता को एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

मुंबई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अभिनेता को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि अभिनेता के खिलाफ सबूत हैं। मगर अब फिर भी जब अभिनेता को जमानत मिल गई है तो आसाराम बापू के भक्त इस बात पर नाराज हो गए हैं। आसाराम के भक्तों का पर्ल की जमानत पर गुस्सा फूटा है। आसाराम बापू के भक्त न्यायपालिका पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। आसाराम भी काफी वक़्त से नाबालिक बच्ची के साथ रेप के आरोप में जेल हैं। ऐसे में उनके श्रद्धालुओं का आरोप है जब पर्ल को रिहाई मिल सकती है तो आसाराम बापू को क्यों नहीं। जानिए कैसे आसाराम के श्रद्धालुओं ने सोशल मीडिया पर क्रोध निकाला है।

एक उपयोगकर्ता ने लिखा है कि संत श्री आशारामजी बापू को पोक्सो एक्ट के तहत 8 वर्ष में एक बार भी रिहाई नहीं मिली और एक्टर पर्ल वी पुरी को सिर्फ 12 दिनों में रिहाई दे दी गई, वाह रे न्यायपालिका। एक यूजर ने लिखा है कि वाह।। ये रहा एक एक्टर @pearlvpuri बेल मिल जाती है, जहां भारत को संतों की भूमि कहा जाता है, उन्हें उसी पोक्सो अधिनियम के तहत रिहाई नहीं मिलेगी, जहां संत श्री आशारामजी बापू भी अपराधी नहीं पाए जाते हैं।

रामायण से जुड़े इस मशहूर शख्स का हुआ निधन, राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन संग किया था काम

सुशांत की बरसी की एक दिन बाद अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के नाम लिखी ये भावुक पोस्ट

अमेरिकाज गॉट टैलेंट में इस महिला ने जीता सभी जजों का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -