शिप्रा के घाटों पर उमड़ा जन सैलाब, सोमवार को होगा शाही स्नान
शिप्रा के घाटों पर उमड़ा जन सैलाब, सोमवार को होगा शाही स्नान
Share:

इंदौर/उज्जैन। उज्जैन में इन दिनों सिंहस्थ 2016 का आयोजन हो रहा है। सिंहस्थ के इस अवसर पर सोमवार को पर्व का दूसरा शाही स्नान होगा। स्नान का प्रारंभ साधु संतों के द्वारा तड़के 5 बजे से स्नान करने के साथ होगा। तड़के करीब 5 बजे श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के साधु संत स्नान करेंगे। इसके बाद अन्य अखाड़ों के साधु संत क्रम से स्नान करेंगे। दरअसल साधु - संतों का स्नान सिंहस्थ के शाही स्नान में प्रमुख माना जाता है। साधु संतों के स्नान के बाद श्रद्धालुओं का स्नान प्रारंभ होगा। साधु संत पेशवाई के साथ भव्य तौर पर स्नान के लिए राम घाट पर पहुंचेंगे।

साधु संत दोपहर करीब 12 बजे तक राम घाट पर स्नान करेंगे। राम घाट पर स्नान होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए राम घाट को खोला जाएगा। यूं तो सिंहस्थ में शनिवार से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार का अवकाश होने के कारण बड़े पैमाने पर श्रद्धालु सिंहस्थ में साधु - संतों के दर्शनों के लिए पहुंचे।

यही नहीं श्रद्धालुओं ने यहां के घाटों पर स्नान भी किए। शाही स्नान के लिए आज दोपहर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा है। श्रद्धालु शाही स्नान के लिए उमड़ने लगे हैं। सुबह से शाम तक शिप्रा नदी के किनारे पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगता है। श्रद्धालु पवित्र शिप्रा नदी में डुबकी लगाने के साथ खुद को धन्य समझ रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -