काजोल के गाने पर झूमकर नाचीं देवोलीना भट्टाचार्जी, फैंस हुए दीवाने
काजोल के गाने पर झूमकर नाचीं देवोलीना भट्टाचार्जी, फैंस हुए दीवाने
Share:

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वालीं मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी आजकल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन आप उनके नए फोटोज और वीडियो देख सकते हैं। आपको याद हो तो 'साथ निभाना साथिया' शो में अभिनेत्री ने गोपी बहू का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। वहीं इन दिनों वो सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो से खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस मदहोश हो गए हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी ने 'सूरज हुआ मद्धम' सॉन्ग पर डांस किया है। जी दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी इस बहुत दमदार वीडियो में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के सॉन्ग 'सूरज हुआ मद्धम' पर शानदार डांस कर रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में उन्होंने काजोल की नकल की है। वैसे देवोलीना का यह अंदाज फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने काजोल की तरह ही पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है और ठीक काजोल की तरह ही डांस कर रही हैं जिससे फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।

देवोलीना का यह अंदाज फैंस को भा रहा है और वह कमेंट्स में उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। वैसे देवोलीना ने स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहु के किरदार निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी के साथ ही वो बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी और अब वह अपने नए-नए काम के लिए सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।

'अगर सेना भेजी तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा।।', तालिबान ने भारत को दी धमकी

लोगों की लापरवाही के कारण नियंत्रित नहीं हो रहा कोरोना, फिर 35 हजार से अधिक मामले आए सामने

क्या तालिबानियों का प्रवक्ता है NDTV? हत्या- बच्चियों से शादी पर दिखा रहा आतंकियों के तर्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -