हम RSS की पाठशाला से है, हमे राष्ट्रवाद न सिखाएँ शिवसेना
हम RSS की पाठशाला से है, हमे राष्ट्रवाद न सिखाएँ शिवसेना
Share:

कल्याण : महाराष्ट्र के कल्याण मे निगम चुनाव की रैली को संबोधित करते हुए सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने शिवसेना को आड़े हाथों लेते हुए जमकर सुनाया। बिना शिवसेना का नाम लिए ही वो सारी बातें कह गए। उन्होने कहा कि हमारी बुनियाद ही राष्ट्रवाद है। फड़नवीस ने कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद पर पाठ पढ़ाए जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मूल्यों के साथ बड़े हुए हैं।

फड़नवीस ने कहा कि ‘हम आरएसएस की पाठशाला से हैं.. हमें राष्ट्रवाद का पाठ मत पढ़ाइए।’ ‘आप हमें वफादारी सिखा रहे हो। हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। हमारा जन्म ही राष्ट्रवाद से हुआ है।

फड़नवीस ने शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ बैठको को बाधित कर देने से कोई राष्ट्रवादी नहीं हो जाता है। आपको बता दे कि इस बार भाजपा ओर शिवसेना नगर निगम चुनाव अलग अलग लड़ रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -