'हाँ, ED की मदद से बनी महाराष्ट्र में सरकार..', देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वीकार
'हाँ, ED की मदद से बनी महाराष्ट्र में सरकार..', देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वीकार
Share:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) पर जमकर निशाना साधा। फडणवीस ने इस बात पर नाराजगी जताई कि विधानसभा में मतदान के दौरान विपक्ष द्वारा ED-ED (प्रवर्तन निदेशालय) के नारे लगाये जा रहे थे। विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, 'हां महाराष्ट्र में ED की मदद से ही सरकार बनी है। इसमें E मतलब Eknath Shinde और D मतलब Devendra Fadnavis है।'

बता दें कि एकनाथ शिंदे सरकार ने आज महाराष्ट्र में बहुमत साबित कर दिया है। उनके समर्थन में 164 वोट पड़े। वहीं शिंदे के खिलाफ 99 वोट पड़े। महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर मतदान के दौरान कुछ हंगामा हुआ था। यहां जब MLA प्रताप सरनायक ने शिंदे सरकार के पक्ष में वोट किया, तब उद्धव गुट ने ED-ED की नारेबाजी की थी। इसी पर देवेंद्र फडणवीस ने करारा पलटवार किया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, मगर, जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा, जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 में उनके गठबंधन को सरकार बनाने का नंबर मिला था। मगर उन्हें सत्ता से दूर रखा गया। किन्तु अब एकनाथ शिंदे के साथ हमने दोबारा शिवसेना के साथ सरकार का गठन किया है। एक सच्चे शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाया गया है। पार्टी कमांड के कहने पर मैंने उपमुख्यमंत्री का पद संभाला है।

फैसल ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर मिश्रा बंधुओं को मारा चाक़ू, गिरफ़्तार एक भी नहीं..

फ्लोर टेस्ट में 'पास' हुई शिंदे सरकार, उद्धव गुट के विधायकों ने भी 'एकनाथ' को दिया वोट

'मैंने कहा था मैं फिर आऊंगा', बहुमत मिलते ही बोले देवेंद्र फडणवीस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -