रावसाहेब दानवे पाटिल के दावे पर देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब- 'सुबह नहीं सही समय पर होगी शपथ'
रावसाहेब दानवे पाटिल के दावे पर देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब- 'सुबह नहीं सही समय पर होगी शपथ'
Share:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से बड़ी हलचल देखने के लिए मिल रही है। बीते कल ही केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने एक बड़ा दावा किया है। उनके दावे में कहा गया है कि, 'राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जल्द बन सकती है।' वहीं उनके इस दावे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा है कि इस बार शपथ ग्रहण समारोह सही समय पर होगा, सुबह के वक्त नहीं होगा।

उन्होंने बीते सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा, 'जब राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार गिर जाएगी, उसके बाद सही समय पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बार सुबह के वक्त शपथ नहीं ली जाएगी, लेकिन ऐसे वाकयों को याद नहीं किया जाना चाहिए।' क्या है केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का दावा- महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, 'यह मत समझो कि राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी, आपको साफ-साफ बता रहा हूं आने वाले दो-तीन महीने में महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनने जा रही है और आप लोग इसे याद रखिएगा।'

आप सभी जानते ही होंगे कि बीते साल 23 नवंबर को ही बीजेपी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी, लेकिन यह सरकार केवल और केवल 80 घंटे के लिए ही टिक पाई थी। उस दौरान बीजेपी की 80 घंटे की सरकार गिरने के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की साझा सरकार बनी और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

कानपुर में जवानों के लिए बनेंगे नाइट विजन उपकरण, फ्रांस की कंपनी से हुआ करार

कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों को भूपेश बघेल ने दी यह नसीहत

असम के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -