इस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बनाया फिर एक नया रिकार्ड
इस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बनाया फिर एक नया रिकार्ड
Share:

महाराष्ट्र के सबसे युवा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम जंहा प्रदेश में सबसे कम उम्र के दूसरे मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड है। वही उन्होंने एक और रिकॉर्ड बनाया है इस रिकॉर्ड के मुताबिक फडणवीस प्रदेश के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री है जो लगातार सर्वाधिक दिनों तक सीएम के पद पर काबिज रहे हैं। फडणवीस ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को पीछे छोड़ दिया है। फडणवीस से पहले मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक अब भी पहले पायदान पर हैं। नाईक लगातार 11 सालों तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।

कई  आंदोलनो से भी हुआ है सामना 
फडणवीस के लिए कई आंदोलन जैसे मराठा, दलित और किसान आंदोलन से निपटना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने बेहद सावधानी से इसका सामना किया। इस दौरान सूबे में बतौर मुख्यमंत्री फडणवीस की लोकप्रियता का ग्राफ भी ऊंचा उठता गया। माना जा रहा है कि फडणवीस पांच साल का कार्यकाल भी पूरा करेंगे।

देशमुख और नाईक के साथ है फडणवीस 
देवेंद्र फडणवीस से पहले विलासराव देशमुख नवंबर 2004 से दिसंबर 2008 के दौरान लगातार 1494 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर थे। 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के चलते उन्हें मुख्यमंत्री पद से रुखसत होना पड़ा था। इससे पहले भी विलासराव 18 अक्तूबर 1999 से 16 जनवरी 2003 तक 1187 दिनों तक मुख्यमंत्री थे। महाराष्ट्र में वसंतराव नाईक का कार्यकाल 5 दिसंबर 1963 से 1 मार्च 1967, 1 मार्च 1967 से 13 मार्च 1972 और 13 मार्च 1972 से 20 फरवरी 1995 तक रहा। इस तरह वसंतराव नाईक 4097 दिनों तक बतौर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।

जज लोया की मौत पर बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका

विधानसभा चुनाव: राजस्थान के सीकर में मतदान के दौरान मचा बवाल

लोकतंत्र का गला घोंट रही पं.बंगाल सरकार : अमित शाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -