जल्द ही पर्यटकों को ताज के साथ मिलेगा प्राकृतिक सौंदर्य के दीदार का मौका
जल्द ही पर्यटकों को ताज के साथ मिलेगा प्राकृतिक सौंदर्य के दीदार का मौका
Share:

आगरा : जल्द ही दुनियां के सात अजूबों में शुमार ताजमहल की खूबसूरती पर और चार चांद लगने वाले हैं। सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा तो जल्द ही ताज के साये में पर्यटक प्रकृति के सुंदर नजारों का दीदार भी कर सकेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को इसकी योजना का शिलान्यास किया। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटक सुविधा केंद्र में छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

इस राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहा स्वाइन फ्लू से हुई मौतों का सिलसिला

जल्द होंगे यह अहम बदलाव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा गुरुवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने ताज कॉरिडोर में पर्यावरण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके तहत आगरा किला और ताजमहल के बीच यमुना किनारे बड़ा उद्यान विकसित करने की योजना है। बता दें केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण विकास कार्यों को तीन मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

बड़गाम में सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

केंद्रीय मंत्री ने किया शिलान्यास 

जानकारी के लिए बता दें इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि ताज कॉरिडोर में मार्च के पहले सप्ताह तक हरियाली विकसित हो जानी चाहिए। पर्यावरण विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। शिलान्यास के अवसर पर एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन समेत प्रशासन के अफसर मौजूद रहे। बता दें इन सभी विकास कार्यों के बाद ताज का एक अलग ही रूप नजर आएगा।

पुलवामा एनकाउंटर में हिज्बुल का आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

Toyota की इस कार पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट ऑफर, यह है इसके फीचर्स

राजधानी में आंध्र भवन के पास मिला दिव्यांग का शव, खुदकुशी की आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -