CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया टू-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया टू-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन
Share:

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते शुक्रवार को गुवाहाटी के आर्य नगर में टू-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। जी दरअसल यहाँ यात्रियों की सुविधा के लिए आर्य विद्यापीठ कॉलेज के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। बताया जा रहा है 790 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण में करीब करीब 150 करोड़ रुपये लगे हैं। आपको यह भी बता दें कि फ्लाईओवर की आधारशिला साल 2021 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 26 फरवरी, 2021 को रखी गई थी। जी हाँ और इस फ्लाईओवर को पूरा करने का निर्धारित समय 30 महीने था। वहीं अगस्त 2023 तक पूरा हो जाने वाला फ्लाईओवर महज 20 महीने में बनकर तैयार हो गया है।

आपको बता दें कि फ्लाईओवर पर असम के स्वतंत्रता सेनानियों की रंगीन पेंटिंग बनाई गई हैं। इसी के साथ ऐसा कहा जा रहा है लोगों को सरायघाट की लड़ाई और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की एक झलक भी इसमें देखने को मिलेगी। जी दरअसल इससे पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच के दौरान ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए मैच से पहले फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित पक्षों को मूल योजना के अनुसार 30 महीने के बजाय 19 महीने के भीतर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने के लिए बधाई दी।

जी दरअसल आर्य नगर क्षेत्र में नया फ्लाईओवर व्यावसायिक रूप से व्यस्त इलाके में यातायात की भीड़ को कम करने में निर्णायक साबित होगा। इस दौरान सरमा ने कहा, ''मालीगांव में आगामी फ्लाईओवर के लिए चल रही निर्माण गतिविधियां जो लगभग 4 किलोमीटर की लंबाई होगी, और चिड़ियाघर रोड पर एक पूरे जोरों पर चल रही है और अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो जल्द से जल्द इसको सेवा में समर्पित किया जाएगा। जनता को अगले साल की शुरुआत में समर्पित कर दिया जायेगा।''

माफिया अतीक अहमद के भाई सहित छह पर आरोप तय, दिनदहाड़े की थी 'विधायक' की हत्या

'लोगों ने आत्मनिर्भर भारत का मज़ाक उड़ाया, लेकिन आज..', 5G लॉन्च पर बोले मोदी

विवादित बयान देकर बुरे फंदे NCP नेता, दर्ज हुई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -