केंद्र सरकार के चलते प्रभावित हो रहा है उत्तरप्रदेश का विकास
केंद्र सरकार के चलते प्रभावित हो रहा है उत्तरप्रदेश का विकास
Share:

आंबेडकर नगर : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोहिया भवन और सर्किट हाउस समेत डेढ़ दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण व 50 से अधिक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद यह कहा गया कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार ने उत्तरप्रदेश का विकास प्रभावित किया है। केंद्र की चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि संगम स्नान से अच्छे दिन नहीं आऐंगे। उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने नीति आयोग में 9 हजार करोड़ रूपए रोक रखे हैं।

सरकार के कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अपने स्त्रोत से राज्य में विकास कार्य कर रही है ऐसे में प्रदेशविकास के पथ पर जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सिपार्ही भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाते जहुए एंबुलेंस भी सभी के लिए उपलब्ध करवाई। सरकार ने 1 लाख 55 हजार लोगों को समाजवादी पेंशन सीधे उनके खातों में जमा कर दी।

श्रमिकों को साइकिल का वितरण कर पूर्ववर्ती सरकारों को पछाड़ दिया। उन्होंने भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को थाली गिलास और प्लेट प्रदान कर अंबेडकरनगर में रोडवेज कार्यशाला के ही साथ लोहिया पार्क स्थापित किए जाने की योजना सरकार की है। सरकार प्रयास कर रही है कि राज्य में 24 घंटे विद्युत प्रदाय उपलब्ध करवाया जा सके। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अपने शासनकाल में जनता के विकास का पैसा स्मारकों और पत्थरों पर बर्बाद कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -