'हेमंत के नेतृत्व में नहीं हो सकता विकास', इस नेता का आया बड़ा बयान
'हेमंत के नेतृत्व में नहीं हो सकता विकास', इस नेता का आया बड़ा बयान
Share:

रांची: भाजपा विधायक दल के नेता व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब वास्तव में झारखंड की मुद्रा मोचन पार्टी हो गई है। प्रदेश के लोगों ने इन्हे विकास के लिए 2019 में झारखंड की गद्दी पर बैठाया पर ये लूटेरे निकले। हेमंत के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो ही नहीं सकता है। झामुमो, कांग्रेस, राजद ये पार्टी परिवार व पैसे के लिए काम करते है। ऐसी सरकार को हमें हटाना है। बृहस्पतिवार को उक्त बातें बाबूलाल ने झंडा मैदान में आयोजित बीजेपी के जन आक्रोश रैली में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कही।

अपने संबोधन में बाबूलाल हेमंत सरकार पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब बीजेपी की सरकार बनी तो झारखंड बनाने का कार्य किया गया। प्रदेश में जब-जब बीजेपी की सरकार बनी है तो तेजी से विकास के काम हुए। जब-जब प्रदेश में यूपीए की सरकार बनी तो ये लोग लूटने में लग गए।

बाबूलाल ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इसपर नियंत्रण भी नहीं होनेवाला है, क्योंकि पुलिस प्रशासन को हेमंत सरकार ने वसूली में लगा रखा है। उन्होंने कहा कि जब गंगोत्री ही मैली हो जाए तो फिर गंगा कैसे साफ होगी। जब सरकार के शीर्ष पर बैठे लोग ही भ्रष्टाचार करने में लिप्त हो जाए तो भ्रष्टाचार कैसे हटेगा। हेमंत सोरेन बोलते है कि प्रदेश सरकार का खजाना खाली है, जबकि वे लोग अपनी तिजोरी भरने में लगे है। कहा कि 3 वर्षों में प्रदेश सरकार के कार्यकाल में किसी भी जिले में 30 किलोमीटर भी सड़क नहीं बनी न ही पुल का उदघाटन हुआ। जबकि बीजेपी की सरकार में गांव-गांव में बिजली व सड़क की सुविधा पहुंचाई गई थी। बीजेपी के आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दूबे व संचालन जिला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा ने किया। इस समारोह में हजारों के आँकड़े में बीजेपी कार्यकर्ता, समर्थक व अन्य लोग पहुंचे।

'ख़ुदकुशी नहीं, हत्या है..', संदीप भरद्वाज मामले में बोली भाजपा, AAP पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा से भाजपा में चिंता की लहर...!

इतिहासकारों ने भारत का गलत इतिहास लिखा, उसे सुधारने से हमें कोई नहीं रोक सकता - अमित शाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -