दूरदर्शन के यह जासूसी धारावाहिक जिन्हे आज भी पसंद करते है लोग
दूरदर्शन के यह जासूसी धारावाहिक जिन्हे आज भी पसंद करते है लोग
Share:

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले एक- एक धारावाहिक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं एक दौर में दूरदर्शन ही एक ऐसा मात्र चैनल था जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की पसंद का ख्याल रखता था। वहीं सुबह से रात तक प्रसारित होने वाले हर धारावाहिक के पीछे कुछ न कुछ उद्देश्य जरूर था। वहीं दूरदर्शन पर जासूसी पर आधारित धारावाहिकों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।वहीं  80 के दशक से ही ऐसे कार्यक्रम शुरू हो गए थे। इनको देखने वाले हर पीढ़ी और हर तबके के लोग होते थे। वहीं आज आपको दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले जासूसी पर आधारित कार्यक्रमों के बारे में बताते हैं।

ब्योमकेश बक्शी
ब्योमकेश बक्शी को शेरलॉक होम्स का इंडियन वर्जन माना जाता था। इस धारावाहिक का प्रसारण साल 1993 में शुरू हुआ था। इसे बासु चटर्जी ने निर्देशित किया था। मुख्य भूमिका में अभिनेता रजित कपूर और केके रैना थे। कैसे ब्योमकेश बक्शी बेहद खतरनाक और हैरतअंगेज तरीके से केस को सुलझाता था, वह आज भी लोगों को याद है।

करमचंद
करमचंद 80 के दशक का एक मशहूर टीवी धारावाहिक है। 1985 में तैयार किया गया ये धारावाहिक, भारत का पहला जासूसी धारावाहिक भी कहा जा सकता है। पंकज पाराशर द्वारा निर्मित इस धारावाहिक में पंकज कपूर और सुश्मिता मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। यह एक तिलिस्मी प्रस्तुतिकरण रहा और काफी लोकप्रिय भी जिसका जिक्र दूरदर्शन के सुनहरे दिनों के रूप में किया जाता है। 

सुराग- द क्लू
दूरदर्शन का सुपर हिट धारावाहिक सुराग- द क्लू ने दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई। यह शो 1999 में हर सोमवार रात 10 बजे से 11 बजे तक आता था। वहीं सीआईडी इंस्पेक्टर भरत के किरदार में अभिनेता सुदेश बैरी को लोगों ने बहुत पसंद किया। वहीं अपने किरदार को उन्होंने बड़ी बखूबी से निभाया। कार्यक्रम में सुदेश की एंट्री से लेकर उनके बोलने तक के तरीके की तारीफ होती थी। केस की तहकीकात करने का उनका अंदाज सबसे जुदा था।

जासूस विजय
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम जासूस विजय को लोगों का भरपूर प्यार मिला। धारावाहिक में वो खुद एचआईवी संक्रमित थे और लोगों को एड्स के प्रति जागरुक करते थे।वहीं  टेलीविजन पर अब तक जासूसी पर बने कार्यक्रमों में जासूस विजय को काफी ऊपर का दर्जा दिया जाता है।  वहीं  इस कार्यक्रम में जासूस विजय का किरदार आदिल हुसैन ने निभाया। उनके शानदार और गंभीर अभिनय ने इस किरदार में जान डाल दी थी। 

राजा और रैंचो
90 के दशक के इस हिट टीवी सीरियल की कहानी एक डिटेक्टिव की थी, परन्तु जिस तरह रैंचो नाम का बंदर मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में डिटेक्टिव की मदद करता था, वह हैरान कर देता था। वहीँ इस धारावाहिक में राजा और रैंचो की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।इसके साथ ही  इस धारावाहिक में राजा का किरदार वेद थापर ने निभाया था।

टीवी की 'भाभो' ने किया डिजिटल डेब्यू, देखिये नीलू वाघेला का नया अंदाज

तारक मेहता के फेम मंदार चांडवकर रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश

तारक मेहता के शो से बाहर हुआ ये कैरेक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -