अब कमाई का जरिया बनेंगी बेसहारा गाय-भैंसे, सरकार ने बनाई ये योजना
अब कमाई का जरिया बनेंगी बेसहारा गाय-भैंसे, सरकार ने बनाई ये योजना
Share:

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की नगर निगम गोरखपुर अब बेसहारा गायों और भैंसों के माध्यम से आर्थिक कमाई करने जा रही है। नगर निगम दफ्तर के अनुसार, कान्हा उपवन में प्रतिदिन लगभग 200 लीटर गोमूत्र इकट्ठा किया जाएगा। इसके लिए बाक़ायदा आईडीएस इंटरप्राइजेज से करार भी होगा। यह फर्म पहले से वर्मी कंपोस्ट बना रही है। इस वर्मी कंपोस्ट की बिक्री नगर-निगम संजीवनी नाम से की जा रही है। 

कान्हा उपवन में बेसहारा पशुओं की संख्या लगभग 1400 के आस-पास है। इन पशुओं को बने हुए दो बड़े शेड में रखा गया है। पशुओं के गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर इसकी बिक्री हो रही है। अब गोमूत्र के व्यवसायिक उपयोग का आरम्भ नगर निगम गोरखपुर करने जा रही है। खेतों में पानी के साथ गोमूत्र को मिलाकर छिड़काव करने से फसल पर कीड़े नहीं लगेंगे एवं फसल फफूंद से भी बचे रहेंगे। गोमूत्र को एकत्रित करके इसे शुद्ध किया जाएगा। इसे बॉयलर में गर्म करने के पश्चात् ठंडा कर बोतलों में भरा जाएगा। फसलों में रोग नहीं लगने से उसका विकास भी सही तरीके से होगा। इसके उपयोग के पश्चात् खेत में पोटाश व फास्फोरस की जरूरत नहीं पड़ती है। गोमूत्र से फिनायल और फर्श की सफाई के लिक्विड बनाया जाएगा।  

कान्हा उपवन में रह रहे निराश्रित गोवंश एवं नंदी वंश की संख्या बहुत अधिक है। इनकी देखभाल में 28-30 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं। नगर निगर पहले ही कुशीनगर के एक व्यक्ति के साथ टाई अप कर गोबर से बने वर्मी कम्पोस्ट को संजीवनी के नाम से बेच रही है। अब गोमूत्र को बेचने की रणनीति है।

औरंगाबाद खंडपीठ परिसर में बम की अफवाह, मची अफरातफरी

पाकिस्तान जेल से रिहा हुए 2 भारतीय, जानिए उनकी आपबीती

BJP से इस्‍तीफा देते हुए रो पड़े शिवप्रताप, 18 को लेंगे हिमाचल के राज्‍यपाल पद की शपथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -