शादीशुदा होने के बावजूद लिव-इन में रहकर 4 साल तक बलात्कार करता रहा जिम ट्रेनर, जानिए पूरा मामला
शादीशुदा होने के बावजूद लिव-इन में रहकर 4 साल तक बलात्कार करता रहा जिम ट्रेनर, जानिए पूरा मामला
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला ने शादीशुदा जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर 4 वर्ष तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। महिला को पीटा और भाग निकला। कनाड़िया थाने में महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। 

करूणा सागर में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने देवास नाका पर ग्रीन सैटेलाइट कॉलोनी में रहने वाले कृष्णा सिसोनिया पर 4 वर्ष तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उसने बलात्कार, मारपीट और ब्लैकमेल करने के इल्जाम अपनी शिकायत में लगाए हैं। कृष्णा फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। 

वही महिला का आरोप है कि 2018 में उसने निपानिया मौजूद स्टड जिम की मेंबरशिप ली थी। 2012 में उसका अपने पति से तलाक हो गया था। कृष्णा उस जिम में ट्रेनर था। दोनों के बीच मित्रता हो गई। कृष्णा शादीशुदा है तथा उसका एक बेटा है, यह बात उसने महिला से छिपाई। शादी का वादा कर उसने महिला के साथ संबंध बनाए। कृष्णा की पत्नी को अफेयर के बारे में पता चला तो उसने महिला के घर जाकर झगड़ा भी किया था। कृष्णा ने विश्वास दिलाया था कि पत्नी को तलाक देकर वह जल्द ही शादी कर लेगा। तत्पश्चात, कृष्णा की पत्नी नौकरी करने दुबई चली गई। तब दोनों साथ रहने लगे। महिला ने लिव-इन में 4 वर्ष होने पर कृष्णा पर शादी का दबाव बनाया। तब उसने मना करते हुए महिला को बेल्ट से पीटा। उसे मुक्के मारे तथा वहां से चला गया। तब महिला ने थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया। अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

'पहले ​जीभ काटी, फिर काटा प्राइवेट पार्ट' इस महिला को अपनों ने ही दी दर्दनाक मौत, वजह कर देगी हैरान

खेत में नाबालिग का बलात्कार कर अपराधी ने वायरल किया वीडियो, इलाके में मचा बवाल

'हर दिन 20 से 25 लोग मेरा बलात्कार करते हैं...' वीडियो शेयर कर लड़की ने लगाई मदद की गुहार   

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -