'राहुल गांधी को कश्मीर में तैनात कर दो...', आखिर क्यों विवेक अग्निहोत्री ने दिया ये बयान?
'राहुल गांधी को कश्मीर में तैनात कर दो...', आखिर क्यों विवेक अग्निहोत्री ने दिया ये बयान?
Share:

जाने माने मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर यूनाइटेड किंगडम के कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल में एक व्याख्यान के चलते उनकी टिप्पणी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में राहुल गांधी को तैनात कर देना चाहिए। वह आएंगे, उन्हें देखेंगे और फिर चले जाएंगे। राहुल गांधी ने बोला था कि भारत जोड़ो यात्रा के चलते उनके पास आए एक व्यक्ति ने उन्हें उग्रवादियों की तरफ इशारा किया था।

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को लेकर दिये राहुल गांधी के बयान पर पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टिप्पणी की थी। अब द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है। टिप्पणी करते हुए लिखा है कि उन्होंने 'भारत जोड़ो' के चलते आतंकवादियों को दूर से देखा था। अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, “कश्मीर में राहुल गांधी जी को तैनात करने का समय आ गया है। आतंकवादी आएंगे, उन्हें देखेंगे और सुनने के बाद वे चले जाएंगे। आज के गांधी के समीप आतंकवाद के लिए एक आदर्श अहिंसक समाधान है।"

वही इससे पहले शुक्रवार को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी टिप्पणी के लिए हमला बोला एवं पूछा कि गांधी ने इस घटना की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को क्यों नहीं दी। सरमा ने कहा था, "राहुल का कहना है कि कश्मीर में आतंकवादियों ने उन्हें देखा था, मगर उन्हें पता था कि वे उन्हें निशाना नहीं बनाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों को इसकी खबर क्यों नहीं दी गई? क्या राहुल को बचाने के लिए कांग्रेस की इन आतंकवादियों के साथ कुछ समझ थी?" सरमा के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए अग्निहोत्री ने रविवार को कहा, “दिल्ली के परिवार और गुपकार रोड के परिवार की अटूट दोस्ती के बारे में कौन नहीं जानता। कश्मीर में आतंकवाद के पीछे कौन है।” इससे पहले, फिल्म मेकर ने गांधी पर कटाक्ष करते हुए बोला था कि उग्रवादियों ने उनके लिए कुछ नहीं किया “क्योंकि 80 के दशक में, आपके पिता ने आतंकवादियों के लिए कुछ नहीं किया था। तो यह रिटर्न गिफ्ट था।"

शादी की खबरों के बीच ऋतिक ने खींची सबा की तस्वीर

विराट-अनुष्का के महाकालेश्वर मंदिर जाने पर बोले विवेक अग्निहोत्री- ‘लोग बदलते हैं’

अल्लू अर्जुन और समांथा के गानें पर नाचकर बुरी तरह ट्रोल हुए अक्षय-नोरा, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -