महाराष्ट्र कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन-सा मंत्रालय?
महाराष्ट्र कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन-सा मंत्रालय?
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आखिरकार विभागों का बंटवारा हो गया है। महाराष्ट्र में शहरी विकास, पर्यावरण, अल्पसंख्यक, परिवहन, आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सीएम एकनाथ शिंदे को प्राप्त हुई है। वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही चंद्रकांत पाटिल को शिक्षा मंत्रालय एवं अब्दुल सत्तार को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

वही इससे पहले 40 दिन की प्रतीक्षा के पश्चात् आखिरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार मतलब 9 अगस्त को शपथ ली थी। नई मंत्रिमंडल में नौ मंत्री शिवसेना तो नौ भारतीय जनता पार्टी के कोटे से बनाए गए हैं। इस प्रकार शिंदे मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों का आँकड़ा 20 हो गया है। शिंदे अपनी मंत्रिमंडल के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल के सबसे कम उम्र वाले मंत्रियों में सम्मिलित हैं। 

वही इससे पहले हाल ही में सीएम एनकनाथ शिंदे ने अपने सियासी जीवन के सबसे बड़े निर्णय यानी शिवसेना से बगावत का बचाव किया। शिंदे की तरफ से ये स्पष्ट कह दिया गया है कि जो निर्णय उन्हें ढाई वर्ष पहले ले लेना चाहिए था, वो उन्होंने बहुत बाद में लिया। शिंदे ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि महाराष्ट्र की जनता की ओर से भाजपा-शिवसेना के गठबंधन को वोट मिला था, लिहाजा जनादेश का सम्मान होना आवश्यक था।

क्या टीपू सुल्तान स्वतंत्रता सेनानी नहीं ? कर्नाटक में फिर मचा सियासी बवाल

'सावरकर ने दिया था द्वी-राष्ट्र सिद्धांत..', विभाजन की बरसी पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, जानिए क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -