दहेज के लिए ससुरालवालों ने पार की हैवानियत की हदें, बहू के साथ कर डाली ये हरकत
दहेज के लिए ससुरालवालों ने पार की हैवानियत की हदें, बहू के साथ कर डाली ये हरकत
Share:

देवघर: झारखंड के देवघर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू के हाथ-पांव बांधकर पिटाई की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे बंधक भी बनाया। घटना देवघर के रिखिया थानाक्षेत्र अंतर्गत न्याचिककाठ की है। नवविवाहिता राधिका कुमारी ने ससुराल वालों पर जानलेवा हमला करने का भी इल्जाम लगाया है। घटना के सिलसिले में प्राप्त हुई खबर के अनुसार, ससुराल वालों द्वारा बहू की बांधकर पिटाई करने की खबर प्राप्त होने के बाद मुखिया ने गांव के लोगों के साथ मिलकर पीड़िता को छुड़ाया। थाने में शिकायत भी दी गई है। 

पीड़िता राधिका कुमारी ने रिखिया थाना में आवेदन देकर सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भथरिया गांव निवासी पति- राज दुलारा मंडल, ससुर वकील मंडल, भैंसूर दुर्गा मंडल, देवर घनश्याम मंडल, सास लिलुआ देवी एवं बड़ी गोतनी माला देवी पर जान मारने के इरादे से मारपीट कर चोटिल करने व हाथ-पैर बांधकर घर में कैद करने का इल्जाम लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को खबर दी है कि उसकी शादी एक वर्ष पहले हुई है। शादी के पश्चात् से ही ससुराल वाले पलंग, बाइक, आलमीरा, सोने की चेन आदि को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

राधिका द्वारा पुलिस की दी गई लिखित शिकायत में जिक्र है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। शादी में सामर्थ्य के मुताबिक, भाई ने सामान दिया। ससुराल वालों ने कई बार जहर देकर मारने का प्रयास किया। मुखिया व गांव के लोगों की मौजूदगी में कई बार पंचायती भी करायी गयी। पंचों की बात मानकर चाचा ने पलंग देकर उनलोगों के साथ विदा कराया। 4 जून को घर में बांधकर मारपीट कर बाहर से बंद कर दिया। खबर किसी ने चाचा को दी। मुखिया समेत दर्जनभर लोग पहुंचे व ताला खोलकर जान बचाकर निकाले।

BBC ने कम टैक्स भरने की बात कबूली, 40 करोड़ जमा करने को तैयार ! आयकर के सर्वे को बताया गया था 'मीडिया पर हमला'

नहीं थम रहा लव जिहाद, अब सेल्स गर्ल से दोस्ती कर किया रेप

कांग्रेस छोड़कर अपना अलग प्लेन उड़ाएंगे पायलट ? 'प्रगतिशील कांग्रेस' के नाम से नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -