कोहरे के आगोश में लिपटा दिल्ली, तापमान हुआ कम
कोहरे के आगोश में लिपटा दिल्ली, तापमान हुआ कम
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली में इन दिनों मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। दरअसल सुबह के समय यहां पर घना कोहरा छाने लगा है। बुधवार को भी वातावरण में धुंध का असर रहा। हालात ये रहे कि सुबह के समय सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। हालात ये थे कि लोग वाहनों की हैड लाईट जलाकर वाहन चला रहे थे। कोहरे के चलते रेल परिचालन और एयर ट्राफिक भी बाधित हुआ।

कई फ्लाईट्स के समय को बदलना पड़ा तो कुछ विमानों की उड़ान रद्द तक हो गई। कोहरे के ही साथ तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि दिल्ली के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान काफी कम हो गया।

बुधवार सुवबह का तापमान दिल्ली में 11 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान भी 29.2 डिग्री तक दर्ज किया गया है। हालात ये रहे कि सुबह करीब 9 बजे तक कोहरे का असर रहा। स्थिति यह थी कि लोग सुबह के समय बाहर निकलने से बचते रहे। कई लोग ऊनी वस्त्र पहनकर या शाॅल व ऊनी टोपी पहनकर ही बाहर निकले। दिल्ली के अलावा नोएडा दिल्ली व दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेस वे पर भी कोहरे की परत छाई रही।

छोटे बच्चो को पहनाये मौसम के अनुसार कपडे

नाख़ून पर भी होता है मौसम का असर

इस मौसम में भी पाएं एकदम सॉफ्ट स्किन

ये मौसम रिपोर्टर बदल देंगी आपके मौसम का हाल

जेटली ने पेश किया आयकर संशोधन कानून

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -