दिल्ली में जारी है कोहरे का कोहराम, देश के कई भागों में चल रही बर्फीली हवाऐं
दिल्ली में जारी है कोहरे का कोहराम, देश के कई भागों में चल रही बर्फीली हवाऐं
Share:

नई दिल्ली। देश के उत्तरी क्षेत्र में पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण देशभर में हाड़कंपकंपा देने वाली ठंड का अनुभव लोगों को होने लगा है। सबसे अधिक ठंड का असर दिल्ली सहित उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव हो रहा है। हालात यहां पर ये हैं कि सुबह 10 बजे तक भी वातावरण से कोहरे की परत नहीं हटती है।

कोहरे के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का अनुभव होता है। शनिवार की सुबह को दिल्ली में कोहरा छाने से यातायात बेहाल रहा। कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी रही। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 8 घरेलू व 2 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें लेट चलाई जा रही हैं। मौसम विभाग ने गुरूवार और शुक्रवार को बारिश होने से एनसीआर में तापमान कम हो गया है।

हालांकि पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। माना जा रहा है कि इस मौसम में हुई बारिश सरसों और अन्य फसलों के लिए अच्छी है। मालवा में भी किसान मावठे की आस लगा रहे हैं। गौरतलब है कि मालवा मध्यप्रदेश का क्षेत्र है और यहां पर अमूमन जनवरी के अंतिम दौर के ही साथ फरवरी और मार्च में मावठे की संभावना रहती है। देशभर में कड़ाके की सर्द और बर्फीली हवाओं का दौर है। बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरन का अनुभव कर रहे हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट, हो सकती है भारी बारिश और बर्फ़बारी

कश्मीर में कुदरत का कहर, बर्फीले तूफान से अब तक 10 जवान शहीद

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -