MP: तेजी से बढ़ रहा डेंगू का खतरा, सरकार छुपा रही असली आंकड़े!
MP: तेजी से बढ़ रहा डेंगू का खतरा, सरकार छुपा रही असली आंकड़े!
Share:

भोपाल: कोरोना के बाद अब मध्य प्रदेश में लगातार डेंगू का कहर देखने के लिए मिल रहा है। यहाँ दिन पर दिन डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। खबरों के अनुसार इस साल अबतक 13707 केस सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार अपनी तरफ से लगातार इसके कंट्रोल के दावे कर रही है, लेकिन ग्वालियर, भोपाल जैसे शहरों में आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते 6 सालों के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 2021 में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।

वहीं सरकारी रिकॉर्ड को देखा जाए तो इस साल डेंगू से अबतक सिर्फ पांच मौतें दिखाई गई हैं, हालांकि एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो यह आकंड़ा वास्तविक हालात से दूर है। जी दरअसल राज्य में अब तक 25 लोगों की मौत के पीछे की वजह को डेंगू या इससे जुड़े लक्षण बताए गए हैं। कहा जा रहा है ग्वालियर में अब तक 2200 से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं पिछले 6 सालों के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 2021 में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।

आप सभी को बता दें कि 2021 में अबतक 13500 केस आए हैं। वहीं 2020 में 806, 2019 में 4189 केस, साल 2018 में यह आंकड़ा 4508 था, 2017 में 2666 केस सामने आए थे। इसी के साथ साल 2016 में 3150 डेंगू के केस दर्ज किए गए थे और 2015 में यह आंकड़ा 2108 था। इस समय प्रदेश में हर दिन डेंगू के 300 से 400 टेस्ट हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि दवाओं की कमी नहीं है। अब तक कुल 14 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं दूसरे राज्यों में भी डेंगू का कहर दिख रहा है। आपको बता दें कि डेंगू के मामलों में देश में मध्यप्रदेश का सितंबर और अक्टूबर में तीसरा स्थान था। उत्तर प्रदेश लगातार नंबर वन बना हुआ है, लेकिन यहां मौतें मध्य प्रदेश से कम हैं।

VIDEO: नेहा कक्कड़ ने खोला अपनी प्रेग्नेंसी का बड़ा राज!

इस शख्स के कारण हुई थी महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात

भारत के इन मंदिरों में नहीं जा सकती महिलाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -