दिल्ली में 1000 के पार पहुंचे डेंगू के केस, एक हफ्ते में मिले 280 नए मरीज
दिल्ली में 1000 के पार पहुंचे डेंगू के केस, एक हफ्ते में मिले 280 नए मरीज
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इस साल डेंगू के 1,000 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 280 से अधिक नए केस पिछले एक सप्ताह में आए। नगर निगम की सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। दिल्ली में इस मौसम में दर्ज किए गए डेंगू के कुल मामलों में से 665 केस इस महीने 23 अक्टूबर तक रिपोर्ट किए गए। 

शहर में पिछले दो सप्ताह में मच्छर जनित बीमारी के केस बढ़े हैं और दिल्ली में इस बीमारी से पहली मौत 18 अक्टूबर को हुई। सितंबर में यहां एक प्राइवेट अस्पताल में सरिता विहार की रहने वाली 35 वर्षीय ममता कश्यप की डेंगू से मौत हो गयी थी। सोमवार को मच्छर जनित बीमारियों पर जारी नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसम में 23 अक्टूबर तक डेंगू के कुल 1,006 केस दर्ज किए गए और एक व्यक्ति की मौत हुई। डेंगू के ये मामले इसी अवधि के लिए 2018 के बाद से सबसे ज्यादा हैं।

इस साल 16 अक्टूबर तक 723 केस आए थे, यानी कि 283 नए मामले एक सप्ताह में सामने आए। दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते तीन वर्षों में एक जनवरी से 16 अक्टूबर तक आने वाले मामले - 489 (2020), 833 (2019) और 1,310 (2018) रहे। 2020 में कुल 1,072 केस आए और एक व्यक्ति की मौत हुई। SDMC शहर में मच्छर जनित बीमारियों पर आंकड़ों का संग्रह करने वाली नोडल एजेंसी है।

रजनीकांत को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार, अपनी जर्नी को किया याद

67th National Film Awards: कंगना को नेशनल तो रजनीकांत को मिला दादा साहेब अवॉर्ड

आज दिए जा रहे हैं 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स, कंगना से लेकर रजनीकांत तक का है नाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -