हरियाणा में बेकाबू हुआ डेंगू , रोजाना सामने आ रहे इतने मामले
हरियाणा में बेकाबू हुआ डेंगू , रोजाना सामने आ रहे इतने मामले
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा में बेकाबू डेंगू ने इस बार 7 वर्ष का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 2015  के उपरांत पहली बार डेंगू के मामलों का आंकड़ा 10 हजार पार पहुंच चुका है। गंभीर बात ये है कि अभी भी केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना औसतन 150 नए मामले सामने आ रहे है। 7 जिले डेंगू के हॉटस्पॉट बने हैं। इनमें फतेहाबाद, पंचकूला, हिसार, सिरसा, सोनीपत, कैथल और अंबाला जिले का नाम भी शामिल है। 

प्रदेश में अब तक 80814 लोगों के सैंपल इक्कठे किए जा चुके है। रोजाना 500 लोगों के सैंपल कलेक्ट किये जा रहे है। मरीजों की बात  की जाए तो अब तक प्रदेश में डेंगू से चार मरीजों की मौत हो चुकी है। जिनमे पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार और नूंह में एक एक मरीजों की मौत हुई है। जबकि 348 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती है हैं। 

मलेरिया के आ चुके 54 केस: स्वास्थ्य  मंत्रालय की तरफ से हरियाणा को मलेरिया मुक्त बनाने के दावे भी इस बार धरे के धरे रह गए। अब तक प्रदेश में मलेरिया के 54 मामले देखने को मिल चुके है। चिकनगुनिया के 12 और एक मरीज जापानी बुखार का मिला है। मलेरिया के सबसे ज्यादा मामले मेवात में पाए गए है।

धान काटने गए युवक पर जंगली हाथी ने किया हमला, हो गई मौत

OMG! दिमाग तक पहुंच रहा डेंगू, दिल्ली में हुई डॉक्टर की मौत

वाह रे माँ! पहले कुँए में बच्चों को फेका फिर खुद कूदकर दे दी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -