तिरुपति  मंदिर में आए 400 करोड़ रूपए के पुराने नोट!
तिरुपति मंदिर में आए 400 करोड़ रूपए के पुराने नोट!
Share:

तिरूपति। केंद्र सरकार द्वारा 500 रूपए और 1 हजार रूपए के पुराने नोट्स चलन से बाहर किए जाने के नियम ने लोकप्रिय तिरूपति मंदिर में भी हलचल मचा दी है। दरअसल यहां पर करीब 4 करोड़ रूपए का दान किया गया है। यह दान पुराने नोट्स में किया गया है। ऐसे में मंदिर प्रबंधन के सामने एक बड़ी समस्या हो गई है हालांकि प्रबंधन ने इस मामले में केंद्र सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक दोनों को ही जानकारी दी है। मगर बड़े पैमाने पर पुराने नोट में चढ़ावा आने से मंदिर प्रबंधन परेशान है।

गौरतलब है कि 500 रूपए और 1 हजार रूपए के नोट मंदिर में दान किए गए हैं यह दान हुंडियों में किया गया है और दान राशि में अधिकांशत पुराने नोट ही हैं। हालांकि यह दान पुराने नोट बदलवाने की अवधि 30 दिसंबर निकल जाने के बाद प्राप्त हुआ है।

सबसे बड़ी परेशानी तो यह है कि नियम के अनुसार 10 से अधिक संख्या में पुराने नोट रखे नहीं जा सकते हैं और ऐसा होने पर 10 हजार रूपए जुर्माना अदा करना पड़ सकता है ऐसे में मंदिर प्रबंधन द्वारा आरबीआई और सरकार को जानकारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में नोटबंदी के बाद भी ऑटो कंपनियों की बिक्री नही हुई प्रभावित

नकली नोट बनाने वाले गिरोह की हो गई है पहचान, अब जल्द होगी गिरफ्तारी

बिना वैरिफिकेशन बुजुर्ग जमा करवा सकेंगे बैंक में 5 लाख रूपए तक की नकदी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -