महाराष्ट्र में छा रहा नया डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा, तीन जिलों में मिले मरीज
महाराष्ट्र में छा रहा नया डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा, तीन जिलों में मिले मरीज
Share:

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कम हो गई है, लेकिन खतरा अब भी बरकार है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत महाराष्ट्र के तीन जिलों में कोरोना वायरस का नया डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। यह चौकाने वाली खबर है। मिली जानकारी के तहत कोरोना वायरस का ये नया रूप डेल्टा वेरिएंट (B.1.617.2) में ही म्यूटेशन के बाद दिखा है। सामने आ रही खबरों में यह बताया जा रहा है कि इस नए वेरिएंट के सैंपल इस समय रत्नागीरी, नवी मुंबई और पालघर से मिले हैं। इस नए डेल्टा प्लस वेरिएंट को 'वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट' की श्रेणी में रखा गया है।

इसका मतलब है कि इसमें ये पता लगाने का प्रायस किया जाएगा कि किस तरह से ये अपना रूप बदल रहा है। एक विशेषज्ञ का कहना है कि यदि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आती है कि इसके लिए डेल्टा प्लस वेरिएंट जिम्मेदार होगा। दूसरी तरफ विशेषज्ञ के द्वारा यह भी दावा किया गया है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट से एक्टिव केस करीब 10 लाख तक जा सकते हैं, और इसमें से 10 प्रतिशत संख्या बच्चों की होने का अनुमान है। बताया जा रहा है यह नया वेरिएंट इम्यून सिस्टम को भी चकमा दे सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक़ देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी अब कोरोना वायरस के केस कम हो रहे हैं। जी दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 58419 नये मामले दर्ज किए गए हैं और एक दिन में 87619 मरीज ठीक हुए हैं।

इसी के साथ एक दिन में 1576 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 3,86,713 हो गई है। आपको बता दें कि देश में कुल संक्रमित की संख्या 2,98,81,965 है और कोरोना वायरस को मात दने वालों की संख्या 2,87,66,009 हो गई है। इसी के साथ देश में अभी 729243 मरीज एक्टिव हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

फैंस के लिए कार्तिक आर्यन का बड़ा तोहफा, आज करने वाले है बड़ा धमाका

स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान- राज्यों को तीन दिन में 24,53,080 से अधिक डोज कराई जाएगी उपलब्ध

इंदौर: पोस्टमार्टम से पहले ही शव को चूहों ने कुतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -