महाराष्ट्र में छा रहा डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा, ठाणे में मिले 4 मरीज
महाराष्ट्र में छा रहा डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा, ठाणे में मिले 4 मरीज
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र में इन दिनों कोरोना का संकट फिर से गहरा रहा है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत मुंबई से सटे ठाणे में डेल्टा प्लस वेेरिएंट के 4 मरीज पाए गए हैं। हर थोड़े दिन में मरीज मिलने से अब राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 49 मरीज हो चुके हैं। अब इन सभी के बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इन मरीजों से आह्वान किया है कि बिना घबराए, इलाज करवाएं। आप सभी को बता दें कि ठाणे में कोरोना पर बहुत हद तक नियंत्रण पाने में कामयाबी मिल गई थी लेकिन अब अचानक कोरोना के बेहद खतरनाक वेरिएंट डेल्टा प्लस ने सभी की मुश्किलें बढ़ा दी है।

जैसे ही यहाँ चार मरीज मिले वैसे ही यहाँ हड़कंप मच गया है। अगर हम महानगरपालिका क्षेत्रों के हिसाब से देखे तो इनमें से 3 ठाणे महानगरपालिका और 1 नवी मुंबई महानगरपालिका के केस सामने आए हैं। वहीं इन मरीजों में 25 साल की उम्र से कम के 2 और 56 साल की उम्र के 2 मरीज हैं। मिली जानकारी के तहत इन 4 मरीजों में से दो महिलाएं हैं और इन चारों मरीजों का इलाज कर के इन्हें घर छोड़ा गया है। बताया जा रहा है इनके संपर्क में जो-जो लोग आए हैं, अब उन सबकी खोज की जा रही है और उनकी टेस्टिंग की जा रही है। इस बारे में जिला शल्य चिकित्सक कैलाश पवार ने विस्तार में जानकारी दी है।

आपको हम यह भी बता दें कि राज्य में कुल 45 डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीज होने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी थी। हालाँकि ठाणे जिले में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 4 केस पाए जाने से यह संख्या 49 तक पहुंच गई है। इस लिस्ट में 29 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। आपको हम यह भी बता दें कि ठाणे के अलावा राज्य में मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, जलगांव और रत्नागिरि में डेल्टा प्लस के वेरिएंट पाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट की इस बढ़ती हुई चिंता के बावजूद राज्य के शिक्षा मंत्री राजेश टोपे ने नागरिकों से ना घबराने की अपील की है।

35 साल की उम्र में इस मशहूर अदाकारा ने कहा दुनिया को अलविदा

एक बार फिर करीना कपूर ने दोहराई अपनी गलती! चौकाने वाला है दुसरे बेटे का असली नाम

जम्मू-कश्मीर: CRPF पार्टी पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -