महाराष्ट्र में मिले डेल्टा प्लस के 20 नए मरीज, 65 पहुंची संख्या
महाराष्ट्र में मिले डेल्टा प्लस के 20 नए मरीज, 65 पहुंची संख्या
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा एक बार फिर छा गया है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत राज्य में बीते बुधवार को डेल्टा प्लस वेरिएंट के 20 नए मरीज मिले हैं और इससे राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों की संख्या 65 तक पहुंच गई है। मिली जानकारी के तहत इन नए 20 डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों में मुंबई के 7, पुणे के 3 और नांदेड, गोंदिया, रायगढ़, पालघर में हर जगह से 2-2 मरीज मिले हैं। इसी के साथ चंद्रपुर और अकोला से 1-1 मरीज मिले हैं। आप सभी को बता दें कि कोरोना नियंत्रण के लिए राज्य में प्रतिबंधों के उपाय के साथ-साथ कोरोना टेस्टिंग पर भी खास तौर से ध्यान दिया जा रहा है।

यहाँ हर जिले से 100 सैंपल्स को खास टेस्ट के लिए लेब में भेजा जा रहा है। इसी के साथ कई लोगों का जिनोम सिक्वेंसिंग नियमित रूप से करवाया जा रहा है। मिली जानकारी के तहत इस जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच से राज्य में 65 डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीज पाए गए हैं। वहीँ इन 65 डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों में से 32 पुरुष और 33 स्त्रियां है। बताया जा रहा है सबसे ज्यादा 33 डेल्टा प्लस मरीज 19 साल से 45 साल तक की उम्र के बीच के हैं। ठीक ऐसे ही 17 डेल्टा प्लस मरीज 46 साल से 60 साल की उम्र के बीच के हैं। कहा जा रहा है इन डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों में 18 साल से कम उम्र के 7 बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के 8 बुजुर्ग भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के जिन 65 मरीजों के बारे में जानकारी हासिल हुई है, उनमें रत्नागिरि जिले में एक मृत्यु के केस को छोड़ दें तो ज्यादातर मरीजों में संक्रमण बिलकुल सौम्य और मध्यम तरह का है। इस समय कोरोना वायरस अपनी संरचना लगातार बदल रहा है, लेकिन यह वायरस के प्राकृतिक जीवन क्रम का हिस्सा है। इसमें अलग बात कुछ भी नहीं है।

महाराष्ट्र अनलॉक: 15 अगस्त से बंपर छूट! रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टॉरेंट्स

तालिबान ने भारत के MI-35 लड़ाकू हेलीकाप्टर पर भी किया कब्ज़ा, गायब मिले कई पार्ट्स

स्कूल फिर से खुलने के बाद 1,000 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -