सोनिया गांधी के लिए खतरनाक है दिल्ली की हवा ! डॉक्टरों ने दी शिफ्ट होने की सलाह
सोनिया गांधी के लिए खतरनाक है दिल्ली की हवा ! डॉक्टरों ने दी शिफ्ट होने की सलाह
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ को देखते हुए उन्हें सलाह दी गई है कि दिल्ली के प्रदूषण से बचने के लिए वो कुछ दिन राजधानी से बाहर रहें। उनके पुराने चेस्ट इंफेक्शन के कारण डॉक्टरों ने ये सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई में रहने जा सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को सोनिया गांधी के बाहर जाने की संभावना है और उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रह सकते हैं।

अगस्त में अस्पताल से डिस्चार्ज होने की वजह से सोनिया गांधी उपचार से गुजर रही हैं, और डॉक्टरों को उनके चेस्ट में हुए संक्रमण की चिंता है। दिल्ली के वायु प्रदूषण ने उनके अस्थमा और संक्रमण की स्थिति को गंभीर कर दिया है। इसी के मद्देनज़र डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह कुछ दिनों के लिए यहां से बाहर चली जाएं। बता दें कि सोनिया ऐसे समय में दिल्ली से बाहर जा रही हैं, जब पार्टी को उनकी आवश्यकता है। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार के बाद पार्टी के ही कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं और आत्मनिरीक्षण की मांग की है। उससे पहले कई नेताओं ने उन्हें पत्र लिखकर पार्टी में संगठनात्मक सुधार करने की मांग की थी।

सोनिया गांधी को 30 जुलाई की शाम को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बाद में 12 सितंबर को वह अपनी रेगुलर चेकअप के लिए कुछ दिनों के लिए विदेश चली गईं थी और राहुल गांधी भी उनके साथ थे। इसके चलते दोनों नेता संसद के मानसून में शामिल नहीं हुए थे, जो 14 से 23 सितंबर तक महामारी के दौरान विशेष परिस्थितियों में आयोजित किया गया था। 

नेटफ्लिक्स सदस्यता को बढ़ावा देने के लिए 5-6 दिसंबर को भारत में शुरू होगा StreamFest

G-20 समिट से पहले सऊदी ने वापस लिया विवादित नक़्शे वाला नोट, J&K को बताया था अलग देश

बंगाल में नहीं चलेगा 'जय श्री राम' का नारा, इसके लिए गुजरात चले जाओ... TMC नेता का वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -