दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर है, हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते: CM अरविन्द केजरीवाल
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर है, हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते: CM अरविन्द केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों को संबोधित किया। अपने SMBODHN में मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली में पिछले 10 दिनों में बहुत तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। ये दिल्ली में चौथी लहर है, इससे पहले तीन लहर आ चुकी हैं। ये लहर बहुत खतरनाक है। पिछले 24 घंटों में 10, 732 नए मामले सामने आए हैं। इस समय स्थिति चिंताजनक है मगर हम नजर रखें हुए हैं। हम सब का सहयोग ले रहे हैं।'

इसी के साथ इस दौरान केजरीवाल ने यह भी कहा कि, 'हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते। लेकिन कल हमे मजबूरी में कुछ प्रतिबंध लगाने पड़े। इस समय हम तीन स्तर पर काम कर रहे हैं। पहले तो कोरोना का फैलने से कैसे रोका जाए। दूसरा जब किसी को कोरोना होता है तो वो अस्पताल या होम आइसोलेशन में जाता है। अस्पताल में भर्ती कराने के लिए दिल्ली सरकार के ऐप का इस्तेमाल करिए। सब लोग प्राइवेट अस्पतालों की ओर मत जाइए। सरकारी अस्पतालों में भी अच्छा इलाज मिल रहा है।'

इसी के SAAT CM केजरीवाल ने यह भी कहा कि, 'अगर आपको जरूरत नहीं हो तो होम आइसोलेशन में ही रहिए। हमारी टीम आएगी और आपको सब चीजें बताकर जाएगी। दिल्ली में होम आइसोलेशन को लेकर सबसे अच्छा प्रोग्राम चल रहा है। मैं लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हूं। लॉकडाउन से कोरोना की स्थिति धीमी हो जाती है। मगर लॉकडाउन की जरुरत तब होती है जब आपके अस्पतालों की स्थिति काबू से बाहर हो जाए। अगर अस्पतालों में बेड कम पड़े तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। इसके लिए हमे आपका सहयोग चाहिए।' इसी के साथ PRES KONFRENS में केजरीवाल ने कहा कि, 'कोरोना को हराने के लिए कोरोना से तेज वैक्सीनेशन की जरूरत है। हमने केंद्र सरकार से कई बार अनुरोध किया है कि वो सभी प्रतिबंधों को हटा दें। हम घर-घर जाकर जल्द से जल्द सबका वैक्सीनेशन पूरा कर देंगे। दिल्ली के डेटा के अनुसार कोरोना वायरस के 65 प्रतिशत मरीज 35 साल से कम उम्र के हैं। हमे इस समय युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन करने की जरुरत है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जहां वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस बारे में विशेषज्ञों से बात कि उनका कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना हो सकता है लेकिन वैक्सीन का फायदा ये होगा कि वो सिरियस नहीं होगा।'

वहीं आगे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हमने दिल्ली में टेस्ट बढ़ा दिए हैं। पहले एक दिन में 80 से 85 टेस्ट किए जाते थे। मगर अब एक दिन में 1,10,00 टेस्ट किए जा रहे हैं। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि ये बहुच कठिन समय हैं आइए मिलकर दिल्ली की जनता की सेवा करते हैं। सिर्फ कुछ दिन की बात है। इस समय सभी दिल्ली वाले साथ मिलकर लड़ेंगे।'

मनोरंजन जगत से नहीं हट रहा है कोरोना का प्रकोप, अब ये मशहूर एक्ट्रेस हुई संक्रमित

चलती कार में लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म, जाँच में जुटी पुलिस

चीन की बढ़ी अकड़, किया गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने से इनकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -