कांग्रेस को लगा एक ओर बड़ा झटका, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा
कांग्रेस को लगा एक ओर बड़ा झटका, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसके चलते एमसीडी चुनाव के पहले ही कांग्रेस परेशानी में नज़र आ रही है। गौरतलब है कि बरखा शुक्ला सिंह ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना था कि पार्टी में महिला नेतृत्व पर गंभीरता नहीं दिखाई जाती।

महिलाओं को टिकट देने की बात हो तो मुद्दा बदल दिया जाता है। राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने से बचते हैं। बरखा शुक्ला सिंह का कहना था कि राहुल गांधी को अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह पार्टी के हित में नहीं होगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं, जिसके चलते माना जा रहा है कि MCD में कांग्रेस को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ सकता है। बरखा शुक्ला सिंह ने टिकट वितरण को लेकर चर्चा की उनका कहना था कि जब कभी भी महिलाओं को टिकट देने की चर्चा हुई इस मसले से सभी बचते रहे। उनका कहना था कि विपक्ष के किसी नेता द्वारा प्रियंका गांधी का विरोध करने पर हमें प्रदर्शन करने के लिए कहा जाता है। मगर जब हम पार्टी में ही किसी मसले पर बात करते हैं तो हमारी सुनने वाला कोई नहीं होता।

MCD चुनाव : आप के विधायक अमानतउल्लाह पर चलाई गोलियां

जल्द हो सकती है कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी

अहमद पटेल ने किया सोनू निगम के tweet का समर्थन, अजान के लिए लाउड स्पीकर जरूरी नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -