स्कूटी से उतार कर महिला के साथ किया गैंगरेप
स्कूटी से उतार कर महिला के साथ किया गैंगरेप
Share:

दिल्ली में रेप जैसी घटनाएं थमने का बिल्कुल नाम ही नहीं ले रही हैं। यह ताजा मामला दिल्ली के हौज खास विलेज का है। इस घटना में 2 आरोपियों ने बार में काम करने वाली एक 35 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया है। हालांकि पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि महिला गुरुवार की रात करीब 11 बजे अपनी स्कूटी पर वसंत विहार इलाके में स्थित अपने घर लौट रही थी रास्ते में उसे विशाल और निखिल नाम के दो आरोपियों ने रोका और उसे हौज खास गांव के पास एक कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के अंदर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मौके से भागने से पहले महिला को काफी मारा भी था।

इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है पुलिस ने ये भी बताया कि वो आरोपी पीड़िता के दूर के परिचित हैं।

 

एम्स में फर्जी डॉक्टर का हुआ भंडाफोड़

गर्लफ्रेंड पर चबूतरा, मां-बाप पर बगीचा, पढ़े खूनी दास्तान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -