ठंड से कांपी दिल्ली, तापमान ने तोड़ा पिछले 71 सालों का रिकॉर्ड
ठंड से कांपी दिल्ली, तापमान ने तोड़ा पिछले 71 सालों का रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली: वर्ष 2020 का नवंबर का महीना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए बीते 71 वर्षों में सबसे ठंडा रहा. दिल्ली में नवंबर महीने में हुई इतनी कड़ाके की ठंड के पीछे की वजह वैश्विक कारक जैसे- ला नीना (La Nina) और पश्चिमी विक्षोभ की गैरमौजूदगी रही. इसके साथ ही स्थानीय तौर पर सिंतबर में बारिश का ना होना और आसमान में बादलों की कमी भी दिल्ली में इतनी सर्दी की वजह बनी.

विगत 71 वर्षों में पहली बार दिल्ली में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आमतौर पर नवंबर में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री के लगभग रहता है. उल्लेखनीय है कि इस साल 2020 के महज नवंबर महीने में ही इतनी अधिक ठंड रिकॉर्ड नहीं की गई बल्कि बीते अक्टूबर महीने में भी ठंड ने बीते 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इससे पहले साल 1962 में अक्टूबर माह में इतनी कड़ाके की सर्दी हुई थी, जब 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था.

यह स्थिति संभवतः और खराब हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान के मुताबिक, कल सोमवार 30 नवंबर को दिल्ली में नवंबर का सबसे ठंडा दिन था, जब न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया.

अब पेटीएम मनी के जरिए भी किया जा सकेगा कंपनियों के IPOs में निवेश

आम आदमी को आज भी राहत, नहीं बढे पेट्रोल-डीजल के भाव

स्टॉक और ऑटो स्टॉक में आज फिर बढ़ोतरी की उम्मीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -